CM के कार्यक्रम में न बुलाए जाने पर किच्छा विधायक ने जताई नाराजगी, कहा- BJP का कार्यक्रम होता तो कोई बात न थी
नगर निगम में बने स्व सुभाष चतुर्वेदी स्मृति सभागार समेत करीब 24 करोड़ की योजनाओं का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। नगर निगम में आयोजित ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: नगर निगम में बने स्व सुभाष चतुर्वेदी स्मृति सभागार समेत करीब 24 करोड़ की योजनाओं का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। नगर निगम में आयोजित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ को नहीं बुलाया गया। इससे नाराज बेहड़ ने कहा कि यह भाजपा का नहीं बल्कि सरकारी कार्यक्रम था।
मेयर के आमंत्रित न करने से पहुंचा दुख
मेयर के आमंत्रित न करने से उनको कष्ट पहुंचा है। उन्हें जनप्रतिनिधियों के खिलाफ बोलना पसंद नहीं है, लेकिन जो हुआ है, वो बर्दाश्त से बाहर है। बेहड़ ने कहा कि उनकी विधानसभा का कुछ हिस्सा रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में आता है, जिसके कारण वह भी रुद्रपुर नगर निगम बोर्ड के सदस्य है। बावजूद इसके नगर निगम मेयर ने उन्हें आमंत्रित नहीं किया।
कहा- भाजपा का कार्यक्रम होता तो कोई बात नहीं थी
कहा कि भाजपा का कार्यक्रम होता तो कोई बात नहीं थी लेकिन यह कार्यक्रम सरकारी था। ऐसे में उन्हें न बुलाकर केवल एक कार्ड भेजकर मेयर ने इतिश्री कर ली। कहा कि यह परम्परा अच्छी नहीं है। विधायक के नाते प्रोटोकाल का भी सम्मान नहीं किया गया। यह उनके विशेषाधिकार का हनन हुआ है और वे इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।