Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी समारोह में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 27 Apr 2018 09:01 PM (IST)

    झनकट क्षेत्र में शादी समारोह में आई आठ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि इसी दौरान एक महिला की नजर पड़ गई और बच्ची को बचा ...और पढ़ें

    Hero Image
    शादी समारोह में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास

    खटीमा, [जेएनएन]: झनकट क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में आई आठ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। तभी एक महिला की नजर पड़ने के बाद बच्ची को बचा लिया गया। लोगों ने आरोपित को पकड़कर जमकर पिटाई की। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बच्ची का बयान लेने के बाद युवक को हिरासत में ले लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने बताया कि एक गांव में एक शादी समारोह चल रहा था। देर रात दुल्हन की विदाई हो रही थी। बरात में शामिल होने हरिद्वार से एक परिवार भी पहुंचा था। उनकी आठ वर्षीय बच्ची साथ थी। ॉ

    बताया जा रहा कि इस दौरान एक आरोपित मासूम को आइसक्रीम खिलाने के बहाने एक मकान की छत पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। तभी एक महिला की नजर बच्ची पड़ गई और आरोपित से बच्ची को बचाया जा सका। 

    खटीमा थाने के उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत ने बताया कि मासूम के पिता की तहरीर पर कंजाबाग निवासी दीपक सिंह बिष्ट के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया है।

    यह भी पढ़ें: टैक्सी ड्राइवर ने युवती से की छेड़छाड़, इस तरह सिखाया सबक

    यह भी पढ़ें: किशोरी से दुष्कर्म को लेकर हंगामा, आरोपी को किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई दस साल कैद