Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tehri Garhwal: टिहरी के देव रतूड़ी ने चाइना में बजाया अपनी हुनर का डंका, चीन में आठ रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी

    By Riya.PandeyEdited By: Riya.Pandey
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 04:43 PM (IST)

    टिहरी जिले के केमरया सौड़ के लाल ने देश के साथ ही चीन में भी अपने हुनर का डंका बजाया हैं। देव रतूड़ी जहां चीनी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चित चेहरा बनकर सामने आए हैं। उन्होंने कई चाइनीज फिल्मों में अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। देव रतूड़ी विदेशी धरती पर आठ इंडियन रेस्टोरेंट का मालिक भी है। इन दिनों वह अपने पैतृक गांव आए हुए हैं।

    Hero Image
    टिहरी के देव रतूड़ी की चीन में आठ रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी

    घनसाली, [दीपक श्रीयाल]: टिहरी जिले के केमरया सौड़ के लाल ने देश के साथ ही चीन में भी अपने हुनर का डंका बजाया हैं। देव रतूड़ी जहां चीनी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चित चेहरा बनकर सामने आए हैं। उन्होंने कई चाइनीज फिल्मों में अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। देव रतूड़ी विदेशी धरती पर आठ इंडियन रेस्टोरेंट का मालिक भी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन दिनों देव रतूड़ी उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव आ रखे हैं जहां पर वे अपने परिजनों व दोस्तों से आगामी योजनाओं पर चर्चा कर क्षेत्रवासियों को इस ओर प्रेरित कर रहे हैं।

    अभिनेता बनने की चाह में मुंबई रवाना

    विकास खंड भिलंगना में पट्टी केमर के ग्राम केमरया सौड़ में जन्मे 50 वर्षीय देव रतूड़ी आज विदेशों में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं। देव की प्रारंभिक शिक्षा राइंका चमियाला (लाटा) में हुई। दसवीं की पढ़ाई करने के बाद देव रतूड़ी वर्ष 1998 में भविष्य की तलाश में घर से बारह निकले। दिल्ली जाकर फिल्मों में काम करने के जुनून से मार्शल आर्ट सीखा फिर कुछ समय दिल्ली में रहने के बाद अभिनेता बनने के लिए मुंबई रवाना हो गए।

    वर्ष 2005 में देव रतूड़ी गए चाइना

    देव रतूड़ी का असली और घर का नाम द्वारिका प्रसाद रतूड़ी है जिसे चाइना में जाकर बदलकर उन्होंने देव रतूड़ी कर दिया। देव रतूड़ी ने बताया कि उन्होंने सात से आठ वर्ष तक मुंबई में रहकर होटल में काम करने के साथ-साथ कुछ टीवी सीरियल और नाटक प्रोग्रामों में हिस्सा लिया। वहीं से फिल्मों में जाने की दिलचस्पी और बढ़ गई। वर्ष 2005 में देव रतूड़ी चाइना चले गए।

    शुरुआत में एक होटल में वेटर का करते थे काम

    विदेशी धरती पर पहुंचने के बाद देव ने शुरुआत में वहां एक होटल में वेटर के रूप में काम किया फिर उसी में मैनेजर का पद संभाला। देव रतूड़ी ने बताया कि चाइना में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पिछले 18 वर्षो से रह रहे हैं। देव रतूड़ी ने बताया कि वह अभी तक 35 से अधिक चाईनीज फिल्मों के काम कर चुके हैं।

    सामान्य परिवार में जन्मे देव ने बातचीत में कहा कि वर्ष 2024 के बाद वह अपने देश में भी फिल्म इंडस्ट्रीज में काम करेंगे। देव ने कहा कि वे अपने देश के प्रमुख त्योहारों पर अपने सभी इंडियन रेस्टोरेंट में बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। साथ ही भारतीय वेश भूषा को संजोए रखने के लिए रतूड़ी ने अपने सभी रेस्तरा में रखे है जिन्हें चाईनीज खूब पसंद करते हैं।

    चाइना में खोल रखे हैं 8 रेस्टोरेंट

    वर्ष 2013 में देव रतूड़ी ने चाइना में पहला इंडियन रेस्टोरेंट खोला और आज वह यहां पर 8 रेस्टोरेंट के मालिक हैं जिस में 50 से अधिक भारतीयों को रोजगार मिल रहा हैै। उनका कारोबार अच्छा खासा चल रहा है। वर्तमान में उनकी पहचान चाइना के उद्योगपतियों में होती है जो टिहरी जिले व देश के लिए भी गौरव की बात है।