Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निकाय चुनाव में सरकार की हो रही फजीहतः किशोर उपाध्याय

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 14 Apr 2018 05:05 PM (IST)

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उन्नाव में जो दुष्कर्म और हत्या की जो घटना हुई है वह निंदनीय है। कहा कि निकाय चुनाव के मामले में सरकार की फजीहत हो रही है।

    निकाय चुनाव में सरकार की हो रही फजीहतः किशोर उपाध्याय

    नई टिहरी, [जेएनएन]: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उन्नाव में जो दुष्कर्म और हत्या की जो घटना हुई है वह निंदनीय है और इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। निकाय चुनाव के मामले में सरकार की फजीहत हो रही है। इस को छुपाने के लिए सरकार चुनाव को पीछे हटाने में लगी है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई टिहरी में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जिले के स्थानीय लोगों को पूर्व की भांति उनके लिए कुछ अधिकार दिए जाने चाहिए। इससे यहां से पलायन रुकेगा और विकास होगा। 

    उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। इसका खामियाजा भाजपा को स्थानीय निकाय चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर  जिला कांग्रेस अध्यक्ष सूरज राणा, शांति प्रसाद भट्ट, नरेंद्र रमोला आदि मौजूद रहे। 

    यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में महिला कांग्रेस ने यूपी सरकार का पुतला फूंका

    यह भी पढ़ें: सामूहिक उपवास से भाजपा ने विपक्ष पर किया हमला

    यह भी पढ़ें: केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री ने समर्थकों संग कांग्रेस के खिलाफ दिया धरना