विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्लोकोच्चारण कंपटीशन के आदर्श व आयुष ने मारी बाजी

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Sun, 11 Dec 2016 04:58 PM (IST)Updated: Mon, 12 Dec 2016 06:07 AM (IST)

संस्कृत भारती गुप्तकाशी के तत्वाधान में दो दिवसीय द्वितीय गीता जयंती महोत्सव में श्‍लोकोच्‍चारण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आदर्श जबकि सीनीयर में आयुश अव्‍वल रहे।

News Article Hero Image

गुप्तकाशी, [जेएनएन]: रुद्रप्रयाग जनपद के संस्कृत भारती गुप्तकाशी के तत्वाधान में दो दिवसीय द्वितीय गीता जयंती महोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आदर्श जबकि सीनीयर में आयुश अव्वल रहे।
विद्याधाम आश्रम गुप्तकाशी में आयोजित महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि पशु चिकित्साधिकारी डीसी सेमवाल ने कहा कि सभी वेद ग्रन्थ संस्कृत भाषा में प्रकाशित है। इसलिए सभी लोगों को संस्कृत भाषा का ज्ञान होना अति आवश्यक है।

पढ़ें: केदारनाथ में गाय के दूध से होगा बाबा का अभिषेक
कहा कि विद्यालयों में अंग्रेजी के साथ ही संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देना चाहिए। जिससे आने वाली पीढ़ी को भी संस्कृत का ज्ञान हो सके। इस अवसर पर जूनियर व सीनियर स्तर पर विभिन्न संस्कृत प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जूनियर स्तर पर श्लोकोच्चारण में आदर्श गैरोला एमएल पब्लिक स्कूल नाला प्रथम रहे।

पढ़ें: द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
भाषण प्रतियोगिता में पार्थ बेंजवाल जैक्सवीन नेशनल स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। समूहगान सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम, कन्या जूनियर हाईस्कूल गुप्तकाशी द्वितीय व जूनियर हाईस्कूल देवर तृतीय स्थान पर रहा। संस्कृत नृत्य नाटक में कन्या जूहा गुप्तकाशी प्रथम, राइंका लमगौंडी द्वितीय व सरस्वती विद्या मंदिर गुप्तकाशी तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर स्तर पर श्लोकाच्चारण में आयुष चौहान जैक्सवीन नेशनल स्कूल प्रथम, हिमांशु नेगी राउमावि तुलंगा द्वितीय व कु. योगिता राइका नागजगई तृतीय स्थान पर रही।

पढ़ें: आपदा पीड़ित महिलाएं बनाएंगी बदरी-केदार का प्रसाद!