Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूजीलैंड की ट्रयूडी संग जखोली के अर्जुन ने लिए सात फेरे

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 19 Jul 2018 05:09 PM (IST)

    रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक स्थित घरड़ा गांव निवासी अर्जुन बुटोला को न्यूजीलैंड नौकरी के दौरान एक युवती से प्यार हो गया। अर्जुन ठेठ पारंपरिक रीति-रिवाज ...और पढ़ें

    Hero Image
    न्यूजीलैंड की ट्रयूडी संग जखोली के अर्जुन ने लिए सात फेरे

    रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: जिले के जखोली ब्लॉक स्थित घरड़ा गांव में आई विदेशी दुल्हन इन दिनों सबके आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नौकरी की तलाश में न्यूजीलैंड गए घरड़ा के युवक अर्जुन बुटोला को वहां एक युवती से प्यार हो गया, लेकिन ब्याह रचाया घरड़ा में। वह भी ठेठ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार। जिससे आसपास के गांव वाले भी अर्जुन के मुरीद बने हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन बुटोला पढ़ाई करने के बाद छह वर्ष पूर्व नौकरी की तलाश में न्यूजीलैंड चला गया था। वहां नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात स्थानीय युवती ट्रयूडी हंटर से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में तब्दील हुई तो दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। लेकिन, अर्जुन शादी अपने गांव में ही करना चाहता था।

    इसलिए दोनों सीधे गांव पहुंचे और बीती 11 जुलाई को पहाड़ी रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के बंधन में बंध गए। शादी की रस्में गांव में ही स्थित महेश मंदिर में संपन्न हुईं।

    अर्जुन बुटोला न्यूजीलैंड के एक होटल में कुक का काम करता है, जहां ट्रयूडी भी उसकी सहकर्मी है। ट्रयूडी ने बताया कि उसे अर्जुन सिंह का स्वभाव काफी पसंद आया। इसलिए उसने शादी के लिए हामी भर दी। बताया कि दोनों परिवार इस विवाह से खुश हैं।

    यह भी पढ़ें: प्रेमचंद अग्रवाल को सीपीए में इंडिया रीजन के प्रतिनिधि के रूप में किया नामित

    यह भी पढ़ें: इतनी कम उम्र में हज पर जाएंगी हादिया मरियम, जानकर रह जाएंगे हैरान

    यह भी पढ़ें: अब पहाड़ की लाइफ लाइन बनेगी ऑल वेदर रोड