Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand News: पिथौरागढ़ पहुंचे CM धामी, जनता से किया संवाद, लखपति दीदी बनने को महिलाओं ने मांगा होमस्टे

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 03:37 PM (IST)

    CM Dhami in Pithoragarh प्रशासन ने जनता की ओर से 150 समस्याएं पंजीकृत की थीं जिसे एक एक कर सीएम धामी ने सुना। इन समस्याओं में अधिकांश समस्याएं व्यक्तिगत रहीं। समस्याओं को लेकर जिले भर से लोग पहुंचे हुए थे।

    Hero Image
    CM ने जनसेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनीं।

    संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। CM Dhami in Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पिथौरागढ़ में है। वह अपने दो दिनी दौरे के तहत दोपहर करीब डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से नैनी सैनी हवाई अड्डे पहुंचे। वह आज शाम को यहां शरदोत्सव का शुभारंभ करेंगे। हालांकि इससे पहले उन्हाेंने जनसेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    150 समस्याएं प्रशासन ने चुनीं

    इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने जनता की ओर से 150 समस्याएं पंजीकृत की थीं, जिसे एक एक कर सीएम धामी ने सुना। इन समस्याओं में अधिकांश समस्याएं व्यक्तिगत रहीं। इसके अलावा मुआवजा, सड़क, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं। समस्याओं को लेकर जिले भर से लोग पहुंचे हुए थे।'

    अधिकांश समस्याएं आर्थिक मदद से जुड़ीं

    पंजीकृत 150 समस्याओं में 100 के करीब समस्याअएं आर्थिक मदद से जुड़ी थीं। सीएम ने सभी समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। मौके पर भी कई समस्याओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में विधायक डीडीहात विशन सिंह चुफाल, कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत, डीएम रीना जोशी सहित अन्य लोग मौजूद है। जन संवाद के बाद सीएम महिला संगठनों, महिला सहायता समूहों से संवाद करेंगे। बाद में भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद देव सिंह मैदान में शरदोत्सव मेले के उदघाटन के लिए जाएंगे।

    बिना काम नहीं बनेंगी लखपति दीदी

    संवाद के दौरान महिलाओं ने कहा कि बिना काम के वह लखपति दीदी बनने की पक्षधर नहीं हैं। काम करने के बाद लखपति दीदी बनना चाहती है। महिलाओं को काम चाहिए। महिलाओं के लिए होमस्टे योजना चलाई जाए। महिलाएं होमस्टे चलाने में सक्षम हैं। इस क्षेत्र में महिलाएं काम कर लखपति दीदी बन सकती है। उन्होंने होमस्टे के लिए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई। महिलाओं की इस मांग की सीएम ने भी सराहना की।

    महिला उत्थान के लिए सरकार कर रही प्रयास

    बेरीनाग निवासी महिला रेखा भट्ट ने कहा कि महिलाएं गाय के गोबर से दीये और अन्य वस्तुएं बना रही हैं। उनकी शिकायत थी कि इसके लिए प्रशासन व संबंधित विभाग न तो सहयोग देते हैं और नहीं बाजार उपलब्ध करा रहे हैं। जिससे महिलाओं में हताशा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए संकल्पित है। महिला उत्थान के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

    इतने बजे होगा शरदोत्सव का शुभारंभ

    शाम 4:40 बजे सीएम धामी देव सिंह मैदान पहुंचेंगे, जहां विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी 2022 का शुभारंभ करेंगे। शाम 6:15 बजे भाजपा जिला कार्यालय जांएगे, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ भेंटवार्ता करेंगे।

    यह भी पढ़ें :

    आज से 3 दिन पिथौरागढ़ में CM धामी, शरदोत्सव व जौलजीबी मेले का करेंगे शुभारंभ, ये है शेड्यूल 

    पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, होटल कारोबारी की सड़क दुर्घटना में मौत, चट्टान से टकराकर खाई में जा गिरा वाहन 

    पिथौरागढ़ में सजने लगा जौलजीबी मेला क्षेत्र, दुकान बनाने में जुटे व्यापारी, 3 देशों की संस्कृति की पहचान है यह 

    comedy show banner