Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, होटल कारोबारी की सड़क दुर्घटना में मौत, चट्टान से टकराकर खाई में जा गिरा वाहन

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 10:03 AM (IST)

    Accident in Pithoragarh होटल कारोबारी भुवन गुंज्याल का चंडाक में होटल है। वह शुक्रवार की देर रात अपने वाहन से पिथौरागढ़ नगर से होटल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन चट्टान से जा टकराया और फिर पलट कर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

    Hero Image
    पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। Accident in Pithoragarh: नगर में आज सुबह होते ही दुखद खबर सामने आई है। एक भीषण सड़क हादसे में नगर के प्रमुख होटल व्यवसायी भुवन गुंज्याल की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि भुवन गुंज्याल शुक्रवार की देर रात चंडाक स्थित अपने होटल में अपने स्कार्पियो कार से जा रहा थे। तभी यह हादसा हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चट्टान से टकराकर खाई में गिरा वाहन

    जानकारी के मुताबिक, होटल कारोबारी भुवन गुंज्याल का चंडाक में होटल है। वह शुक्रवार की देर रात अपने वाहन से पिथौरागढ़ नगर से होटल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चंडाक रोड पर झरने के निकट वाहन चट्टान से जा टकराया और फिर पलट कर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रात को दुर्घटना का पता नहीं चला।

    मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग तो चला हादसे का पता

    इधर, सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्हें खाई में वाहन नजर आया। इस पर तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। कारोबारी भुवन का शव क्षतिग्रस्त वाहन के पास ही पड़ा था। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख

    मृतक नगर के प्रमुख व्यापारी परिवार से हैं। चंडाक में उनका मधुर नाम का नगर का सबसे बड़ा होटल है। नगर के धर्मशाला में कपड़े की दुकान भी है, जो नगर की पुरानी दुकानों में से एक है। दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताते हुए परिजनों से बात कर सांत्वना दी।

    यह भी पढ़ें :

    पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, होटल कारोबारी की सड़क दुर्घटना में मौत, चट्टान से टकराकर खाई में जा गिरा वाहन 

    पिथौरागढ़ शरदोत्सव में बवाल, व्यापारियों दुकानों पर किया जबरन कब्जा, मौके पर पहुंची पुलिस 

    पिथौरागढ़ के युवक से मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 35 हजार की ठगी 

    comedy show banner
    comedy show banner