Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Video & Pics: पिथौरागढ़ के गुंजी में मौसम का पहला हिमपात, कुटी-आदि कैलास क्षेत्र में भी बिछी बर्फ की सफेद चादर

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 07:21 PM (IST)

    snowfall in Pithoragarh पिथौरागढ़ जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। व्यास घाटी में छियालेख से लिपुलेख तक हिमपात जारी है। कैलाश मानसराेवर यात्रा के प्रमुख पड़ाव गुंजी में छह इंच हिमपात हो चुका है। दारमा जोहार में भी उच्च हिमालय बर्फ की चादर से ढक चुका है।

    Hero Image
    पिथौरागढ़ जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

    जागरण टीम, पिथौरागढ : Snowfall in Pithoragarh : उत्तराखंड के सीमांत में मौसम का मिजाज बदल गया है। पिथौरागढ़ जिले के व्यास घाटी में छियालेख से लिपुलेख तक हिमपात हो रहा है। कैलाश मानसराेवर यात्रा के प्रमुख पड़ाव गुंजी में छह इंच तक हिमपात हो चुका है और अभी भी बर्फ का गिरना जारी है। आदि कैलास, ज्योलिंगकोंग, कुटी में भी एक फीट के आसपास हिमपात हो चुका है। दारमा, जोहार में भी उच्च हिमालय बर्फ की चादर से ढक चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्यास घाटी के गांवों में सीजन का पहला हिमपात

    धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार व्यास घाटी के गांवों में मौसम का पहला हिमपात शुरू हो चुका है। गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग में छियालेख से लेकर लिपुलेख तक हिमपात हो रहा है। दोपहर तक गुंजी में आधा फीट हिमपात हो चुका था। गुंजी, नपलच्यु, नाबी, रोंगकोंग, कुटी गांवों में भी हिमपात जारी है । आदि कैलास मार्ग भी बर्फ से आच्छादित हो चुका है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रालम में भी भारी हिमपात हो रहा है। मध्य हिमालयी छिपलाकेदार में हिमपात जारी है।

    ये भी पढ़ें : कुमाऊं के इन 3 जिलों में कल भी बंद रहेंगे कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय, मौसम विभाग ने जारी किया है ऑरेंज अलर्ट

    निचले इलाकों में बारिश

    उच्च हिमालयी क्षेत्र में जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं निचले इलाकों में लगातार बारिश जारी है। टनकपुर -तवाघाट हाईवे में दिल्ली बैंड में मलबा गिरने से मार्ग छह घंटे बंद रहा। रात पर मैदानी क्षेत्रों से आ रहे वाहन और पिथौरागढ़ से सुबह चलने वाले वाहन फंसे रहे। जिले में चार ग्रामीण मार्ग बंद हैं। सीमांत में गुरु वार की रात्रि से ही वर्षा प्रारंभ हो गई थी। शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। रात की बारिश से ऑलवेदर सड़क पर दिल्ली बैंड पर मलबा आ गया और मार्ग बंद हो गया था।

    हल्द्वानी, टनकपुर की गाड़ियां फंसी

    मार्ग बंद होने से मैदानी क्षेत्रों से आने वाली रोडवेज की बसें, हल्द्वानी, टनकपुर से आने वाले वाहन फंस गए। मौके पर लगातार पत्थर गिरने से मलबा हटाने में भी दिक्कत रही। बाद में मलबा हटाए जाने के बाद फंसे वाहन निकल सके। एनएच के अनुसार शुक्रवार दोपहर के पास से मार्ग वाहनों के लिए खुला है परंतु खतरा बना हुआ है। प्रशासन और पुलिस द्वारा लोगों को सजग रहकर सफर करने को कहा जा रहा है। मौके पर पुलिस जवान भी तैनात किए गए हैं।

    ये भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में मौसम बदला, चीन सीमा से लगे दारमा घाटी में हिमपात, हाड़कंपाऊ ठंड से ग्रामीणों का पलायन शुरू