विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आधी रात को भारत आ रही चीनी महिला बॉर्डर पर पकड़ी, सिर में साफा व गले में धारण किया था रुद्राक्ष

Published: Thu, 03 Apr 2025 03:42 PM (IST)Updated: Thu, 03 Apr 2025 04:02 PM (IST)

Indian Nepal Border एसएसबी की 57वीं वाहिनी ने नेपाल सीमा पर एक चीनी महिला को पकड़ा है। महिला के पास ...और पढ़ें

Indian Nepal Border: महिला की पहचान 30 वर्षीय यांग किन्हान निवासी चीन के रूप में हुई। Jagran
Indian Nepal Border: महिला की पहचान 30 वर्षीय यांग किन्हान निवासी चीन के रूप में हुई। Jagran

HighLights

  1. एसएसबी 57वीं वाहिनी की टीम को बनबसा में नेपाल सीमा पर मिली सफलता
  2. महिला के पास नहीं था वीजा, सिर में धार्मिक साफा व गले में रुद्राक्ष किया था धारण

संवाद सूत्र, जागरण (चंपावत) । Indian Nepal Border: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने आधी रात को नेपाल के रास्ते भारत आ रही चीनी महिला को पकड़ा है। संन्यासिनी के पहनावे में दिख रही चीनी महिला के पास भारत आने का वीजा नहीं था। पासपोर्ट से उसके चीनी नागरिक होने की जानकारी हुई। एसएसबी ने महिला को अप्रवासन विभाग को सौंप दिया।

एसएसबी 57वीं वाहिनी बनबसा में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जिम्मा संभालती है। बुधवार देर रात दो बजे एसएसबी की डी कंपनी ने संदिग्ध प्रतीत हो रही महिला को चेक पोस्ट पर जांच के लिए रोका। पासपोर्ट के आधार पर महिला की पहचान 30 वर्षीय यांग किन्हान (Yang Qinhan) निवासी चीन के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें- सैलानियों की पसंदीदा जगह बनती जा रही उत्‍तराखंड की ये डेस्टिनेशन, इस साल 114740 पर्यटक बढ़े

जागरण आर्काइव।

नहीं मिला वीजा व कोई अन्य वैध दस्तावेज

महिला के पास वीजा व कोई अन्य वैध दस्तावेज नहीं मिला। महिला ने सिर पर ऊं नम: शिवाय लिखा साफा लपेटा हुआ था। गले में रुद्राक्ष की मोटी माला पहने हुए थी। महिला अंग्रेजी भी सही ने नहीं बोल पा रही थी। कुछ पूछने पर मुस्कुरा रही थी।

वैधानिक कार्रवाई के लिए एसएसबी ने महिला को भारतीय अप्रवासन विभाग को सौंप दिया। बाद में अप्रवासन विभाग ने चीनी महिला को नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स को सौंप दिया। एसएसबी टीम में एसआइ आरती बुनकर, एएसआइ गोपी कृष्ण, आरक्षी जोसफिन दास, पूर्णमल, रमेश शामिल रहे।

नेपाल सीमा पर 24 घंटे निगरानी रहती है। बुधवार रात संन्यासिनी के वेश में चीनी महिला को पकड़ा गया। अग्रिम कार्रवाई के लिए महिला को अप्रवासन विभाग को सौंप दिया गया। आपराधिक गतिविधि, तस्करी आदि की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। - मनोहर लाल, कमांडेंट, एसएसबी 57वीं वाहिनी, सितारगंज

यह भी पढ़ें- Nainital High Court का बड़ा फैसला, उत्‍तराखंड सरकार की मान्यता के बिना नहीं चला सकेंगे मदरसा