किराए पर रहकर मजदूरी करने वाली महिला दरिंदों का हुई शिकार, जानिए क्या है मामला
तहसील बंगापानी के अंतर्गत आने वाले बरम कस्बे में मजदूरी करने वाली एक महिला का अपहरण कर उसके साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
पिथौरागढ़, जेएनएन : यह खबर भी इस बात को पुष्ट करने वाली है कि यदि कानून के खौफ से दुष्कर्म और छेड़खानी जैसी घटनाएं रुकती ताे शायद ये घटना भी न होती है। जी हां दरिंदों की इस बार शिकार हुई है किराए के मकान में रहकर मजदूरी करने वाली एक बेबस महिला। मामला है तहसील बंगापानी के अंतर्गत आने वाले बरम कस्बे का। जहां एक मजदूरी करने वाली एक महिला का अपहरण कर उसके साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।
मामला चार दिन पहले का है। बरम कस्बे में क्षेत्र के एक गांव की करीब पैंतीस वर्षीय महिला किराये के कमरे में रह कर मजदूरी करती थी। एक मई को जब वह सायं को अपने कमरे में जा रही थी तो दो युवक आए और महिला का मुंह बंद कर उसे उठाकर लगभग सौ मीटर दूर ले गए। सुनसान स्थान पर युवकों ने महिला के साथ जोर जबरदस्ती की। विरोध करने पर युवकों ने उसे बुरी तरह मारा-पीटा और उसका मुंह बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया। मारपीट और दुष्कर्म के चलते महिला बेहोश हो गई और रात भर सुनसान स्थल पर बेहोश पड़ी रही।
दूसरे दिन सुबह महिला को होश आया और वह कमरे में लौटी तो उसने अपने साथ हुई आपबीती आसपास के लोगों को बताई। इसकी सूचना जौलजीवी पुलिस को दी गई। जौलजीवी थाने से पुलिस 15 किमी दूर बरम पहुंची और महिला के बयान लिए। शुक्रवार सायं मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस महिला को जिला मुख्यालय लाई। शनिवार को महिला का मेडिकल परीक्षण किया गया। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। जौलजीवी पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद शनिवार रात तक युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की संभावना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।