Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vijayadashami 2022 : हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जलेगा 55 फीट ऊंचा रावण, होगी आतिशबाजी

    By ganesh pandeyEdited By: Skand Shukla
    Updated: Wed, 05 Oct 2022 08:40 AM (IST)

    Dussehra in Haldwani शाम 745 बजे भव्य आतिशबाजी के बीच रामलीला मैदान में रावण का 55 फीट ऊंचा पुतला जलेगा। रामलीला संचालन समिति सदस्य भवानी शंकर नीरज ने बताया कि रावण आंख की पुतली घुमाएगा और मुंह चलता दिखेगा। केबल के जरिये इसका सजीव प्रसारण किया जाएगा।

    Hero Image
    Vijayadashami 2022 : हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जलेगा 55 फीट ऊंचा रावण, होगी आतिशबाजी

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पुत्र मेघनाद के युद्ध में मारे जाने की सूचना पाकर रावण मूर्छित हुआ जाता है। कहता है, हा सुत संतन आज्ञाकारी, गए कहां तुम मोहिं बिसारी..। सुलोचना रावण को कोसते हुए कह रही, तुमहिं अछत अस दशा हमारी, सुख तजि भयउं शोक अधिकारी..। मेघनाद वध, सुलोचन सती की लीला दिखाने के बाद हल्द्वानी रामलीला मैदान में मंगलवार शाम मेघनाद का पुतला जलाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार शाम 7:45 बजे भव्य आतिशबाजी के बीच रामलीला मैदान में रावण का 55 फीट ऊंचा पुतला जलेगा। रामलीला संचालन समिति सदस्य भवानी शंकर नीरज ने बताया कि रावण आंख की पुतली घुमाएगा और मुंह चलता दिखेगा। केबल के जरिये इसका सजीव प्रसारण किया जाएगा। रामलीला मैदान नहीं पहुंच पाने वाले श्रीराम भक्त घर बैठे ही बुराई का अंत व अच्छाई की जीत होते देख सकेंगे।

    काठगोदाम रामलीला में देर रात्रि एक बजे रावण, मेघनाद का पुतला साथ जलेगा। निर्देशक भुवन तिवारी ने बताया कि रावण का पुतला 40 फीट व मेघनाद का 35 फीट ऊंचा बनाया गया है। हल्द्वानी की रामलीला में मंगलवार को पाल समाज, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, भारत विकास परिषद हल्द्वानी ने सेवा दी।

    यहां विजय अग्रवाल, विजय पाल, सुधीर अग्रवाल, डा. अमिषेक मित्तल, बिंदेश गुप्ता, एनबी गुणवंत, वेद प्रकाश, संजय टिल्लू, राजेंद्र मुन्ना, मनोज गुप्ता, विवेक कश्यप, तनुज गुप्ता, भोलानाथ केसरवानी, प्रदीप जनोटी, सौरभ अग्रवाल, स्वर्ण लाल सडाना, विजय भट्ट, अनुभव गोयल, अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

    पुत्र वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण

    श्री रामसेवक रामलीला कमेटी मुखानी की रामलीला में पांचवें दिन दशरथ मरण, केवट संवाद, राम-भरत मिलाप की लीला दिखाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, अधिवक्ता दीप जोशी, कमेटी अध्यक्ष मनीष कपिल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। चेतन दुर्गापाल ने सुमंत, कुंदन बिष्ट ने केवट का अभिनय किया। यहां पार्षद राजेंद्र जीना, विनोद दानी, नेत्रबल्लभ जोशी, दीपक जोशी, तारू तिवारी आदि शामिल रहे।

    निराश होकर अयोध्या लौटे भरत

    शीशमहल की रामलीला में मंगलवार रात श्रीराम के गंगापार करने, भरत मिलाप, दशरथ मरण की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम से वापस लौटने की प्रतिज्ञा करने पहुंचे भरत निराश होकर अयोध्या लौट आते हैं। इससे पहले विधायक सुमित हृदयेश, अध्यक्ष हरीश पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित किया। यहां एनडी भट्ट, हरीश बल्यूटिया, पुष्पा संभल, गिरीश तिवारी, सुरेश तिवारी, नीरज फुलारा मौजूद रहे।

    यह भी पढें

    नैनीताल में 45 फीट का रावण कुंभकरण और मेघनाथ के साथ जलेगा 

    मैसूर, कुल्लू मनाली की तरह खास है अल्मोड़ा का दशहरा, रावण कुल के फूंके जाएंगे 22 पुतले 

    comedy show banner
    comedy show banner