Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ के बेटे ने बढ़ाया देवभूमि उत्‍तराखंड का मान, राजस्थान के बाद अब बने बंगाल के मुख्य सचिव

    Updated: Sun, 01 Sep 2024 08:44 AM (IST)

    Uttarakhand IAS Manoj Pant राजस्थान के बाद अब पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक मुखिया के रूप में पहाड़ मूल के अधिकारी मनोज पंत को नियुक्त किया गया है। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी पंत को उनके अनुभव और विशेषज्ञता के कारण यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंत के बंगाल का मुख्य सचिव बनने पर समूचे पहाड़ में हर्ष व्याप्त है।

    Hero Image
    Uttarakhand IAS Manoj Pant: आइएएस मनोज पंत को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    किशोर जोशी, नैनीताल। Uttarakhand IAS Manoj Pant: राजस्थान के बाद अब पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक मुखिया पद पर पहाड़ मूल के अफसर बनाये गए हैं। पिथौरागढ़ जिले के मूल निवासी अपर मुख्य सचिव मनोज पंत को बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1991 बैच के आईएएस मनोज पंत बंगाल के 24 परगना सहित तमाम जिलों में जिलाधिकारी रह चुके हैं। पंत वित्तीय मामलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ भी हैं। आइएएस पंत भारत सरकार में कैबिनेट सचिवालय में पदेन प्रधान सचिव, वित्त विभाग के अलावा विश्व बैंक में भी सेवाएं दे चुके हैं।

    आईआईटी रुड़की से गोल्‍ड मेडलिस्‍ट

    मूल रूप से बेरीनाग क्षेत्र के निवासी पंत रुड़की विश्वविद्यालय अब आईआईटी रुड़की से मास्टर ऑफ टैक्नोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ पैदल मार्ग पर लौटी रौनक, Kedarnath Dham के लिए रवाना हुए 2075 यात्री; व्यापारियों ने ली राहत की सांस

    मूल रूप से बेरीनाग क्षेत्र व हाल नैनीताल के ही सुधांश पंत वर्तमान में राजस्थान के मुख्य सचिव हैं जबकि इससे पहले नैनीताल निवासी भास्कर खुल्बे बंगाल में मुख्य सचिव जबकि मुख्य सूचना आयुक्त अनिल पुनेठा आंध्र प्रदेश में मुख्य सचिव रह चुके हैं। पंत के बंगाल का मुख्य सचिव बनने पर समूचे पहाड़ में हर्ष व्याप्त है।

    कैबिनेट सचिव तक पहुंचे पहाड़ के अफसर

    पहाड़ के मेधावियों ने प्रतिभा के बलबूते पूरी दुनिया में डंका बजाया है। देश की प्रशासनिक, पुलिस सेवाओं में पहाड़ मूल के अफसरों की धाक रही है।

    बिहार कैडर के अफसर रहे विनोद पांडे, भैरब दत्त पांडे , ढोलीगांव ओखलकांडा निवासी कमल पांडे देश के कैबिनेट सचिव, बीडी सनवाल व मुकुल सनवाल उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, एनपी नवानी, रघुवर डंगवाल सहित अन्य दूसरे राज्यों में पुलिस व प्रशासनिक मुखिया रह चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- बागेश्‍वर धाम बाबा की बातों का तीन लड़कियों पर पड़ा ऐसा प्रभाव, 70 दिनों तक नंगे पैर पैदल चल पहुंचीं उत्तराखंड के चारधाम

    आईपीएस कमल पंत कर्नाटक के अलावा तमाम अफसर देश के राज्यों में पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण पदों पर सेवारत हैं।