विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर लौटी रौनक, Kedarnath Dham के लिए रवाना हुए 2075 यात्री; व्यापारियों ने ली राहत की सांस

Published: Sat, 31 Aug 2024 09:07 PM (IST)

Kedarnath Dham केदारनाथ यात्रा 2024 में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को प्रशासन की अनुमति के बाद ...और पढ़ें

आपदा के बाद केदारनाथ यात्रा में जान फिर से लौटी (प्रतिकात्मक फोटो)
आपदा के बाद केदारनाथ यात्रा में जान फिर से लौटी (प्रतिकात्मक फोटो)

HighLights

  1. केदारनाथ यात्रा में यात्रियों की संख्या बढ़ी
  2. आपदा के बाद यात्रियों की संख्या में थी गिरावट

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। Kedarnath Yatra 2024: केदारनाथ यात्रा पर लगातार यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शनिवार को प्रशासन की अनुमति के बाद सोनप्रयाग से 2075 तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। जबकि, गत शुक्रवार को लगभग दो हजार यात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे।

यात्रियों की आवाजाही से पैदल मार्ग पर रौनक बढ़नी शुरू हो गई है। जुलाई अंत में आई आपदा के बाद केदारनाथ यात्रियों की संख्या में अब दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ रही है। ऐसे में वीरान यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर यात्रियों की रौनक से व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़े उत्साह के साथ ही यात्री आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Kedarnath News: एमआई-17 से गिरा केस्‍ट्रल हेलीकॉप्टर, जगह-जगह फैला मलबा; देखें वीडियो

शनिवार को 2075 तीर्थयात्री केदारनाथ के लिए रवाना

शनिवार को सोनप्रयाग और केदारनाथ में सुबह मौसम अनुकूल होने के बाद पुलिस ने 2075 तीर्थयात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना किया। सोनप्रयाग कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र असवाल ने बताया कि शनिवार को 2075 यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई थी।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में भारी बारिश से बर्बादी जारी, पांच मकान दफन; रतजगा को मजबूर लोग