Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल पैक, पर्यटकों के दबाव से फुल हुईं पार्किंग; शहर में एंट्री न मिलने से निराश कई सैलानी लौटे

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 03:22 PM (IST)

    Tourists in Nainital नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी जिससे शहर में यातायात जाम हो गया। पार्किंग स्थल भर जाने से पुलिस को विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करना पड़ा। हल्द्वानी और कालाढूंगी मार्ग पर लंबा जाम लग गया। होटल और गेस्ट हाउस फुल हो गए जिससे पर्यटकों को परेशानी हुई। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने 15 हजार से अधिक पर्यटकों के आने का अनुमान लगाया है।

    Hero Image
    Tourists in Nainital: पुलिस को दोपहर बाद विशेष यातायात प्लान लागू करना पड़ा। Jagran

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। Tourists in Nainital: वीकेंड पर शनिवार को नैनीताल पर्यटकों से पैक हो गया। वाहनों दबाव ऐसा कि सुबह ही पार्किंग स्थल फुल हो गए। ऐसे में पुलिस को दोपहर बाद विशेष यातायात प्लान लागू करना पड़ा।

    एंट्री प्वाइंट में पर्यटक वाहनों को रोक शटल सेवा से शहर भेजा गया। इससे एंट्री प्वांटों पर कई किमी लंबा जाम लगा। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने 15 हजार से अधिक पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने का अनुमान लगाया है। शहर में लंबा वीकेंड होने के कारण गुरुवार से ही पर्यटकों की आमद बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे नैनीताल

    शनिवार को भारी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे। पर्यटकों की आमद बढ़ने से सुबह ही शहर के डीएसए, मेट्रोपोल, बीडी पांडे अस्पताल के समीप समेत अन्य पार्किंग स्थल फुल हो गए। वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस को दोपहर बाद विशेष यातायात प्लान लागू करना पड़ा।

    भवाली मस्जिद तिराहे से वाया ज्योलीकोट होते हुए वाहनों को नैनीताल की ओर भेजा गया। रूसी एक व रुसी दो में पर्यटक वाहनों को पार्क कर शटल सेवा से शहर तक भेजा गया। एडवांस बुकिंग कर आने वाले पर्यटक वाहनों को ही शहर में एंट्री मिली।

    यह भी पढ़ें- Weather Today: उत्तराखंड में वर्षा-बर्फबारी से लुढ़का पारा, आज भी पहाड़ में हल्की वर्षा का अनुमान

    हल्द्वानी व कालाढूंगी मार्ग पर वाहनों की मीलों लंबी कतार

    एंट्री प्वाइंट में पर्यटक वाहनों को रोकने से हल्द्वानी व कालाढूंगी मार्ग पर मीलों लंबी कतार लगी रही। शहर के भीतर एंट्री नहीं मिलने से निराश कई पर्यटक वापस भी लौट गए। होटल-गेस्ट हाउस पैक शहर में पर्यटकों की आमद बढ़ने से होटल व गेस्ट हाउस भी फुल टैरिफ में पैक हो गए। लंबे वीकेंड पर पर्यटकों की आमद में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को होटलों की तलाश में पर्यटक परेशान नजर आए। होटल न मिलने पर नजदीकी पर्यटन स्थलों का रुख करना पड़ा।

    शनिवार को नगर के पर्यटन स्थल स्नोव्यू, राजभवन, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, हिमालय दर्शन व हनुमानगढ़ी की सैर पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। नौका विहार करने वालों का तांता लगा रहा। मालरोड भी सैलानियों से पटी नजर आई। सोमवार तक पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी जारी रहने का अनुमान है। टैक्सी चालकों की लूट शुरू पर्यटन सीजन के जोर पकड़ते ही पर्यटन कारोबार में लगे लोगों की लूट-खसोट भी शुरू हो गई है।

    शनिवार को पर्यटकों की आमद बढ़ने के बाद टैक्सी चालकों ने भी जमकर चांदी काटी। हल्द्वानी से 200 रुपये किराया निर्धारित होने के बावजूद टैक्सी चालक तीन सौ से पांच सौ रुपये प्रति सवारी किराया वसूलते नजर आए। हालांकि परिवहन निगम की ओर से हल्द्वानी नैनीताल मार्ग में 36 बसें लगाई गई है। इसके बावजूद रोडवेज स्टेशन में बस का इंतजार करने वाले लोगों की भीड़ जुटी रही।

    यह भी पढ़ें- Baisakhi 2025: बैसाखी पर हरिद्वार में उमड़े लाखों श्रद्धालु, हरकी पैड़ी पर नहीं पैर रखने की जगह; हाईवे भी जाम

    बस में सीट पाने के लिए लोगों में मारामारी

    बसों के पहुंचने पर सीट पाने के लिए लोगों में मारामारी मची रही। भीड़ अधिक होने पर रोडवेज कर्मियों ने एडवांस टिकट काटकर कतार बनाकर यात्रियों को बसों में बिठाया। जू शटल सेवा में सवारियां ले जाते मिले अनधिकृत वाहन पर्यटकों की आमद बढ़ने से शहर में चौतरफा अनियमितताएं भी सामने आने लगी हैं। जू रोड पर हाई कोर्ट की ओर से ई-वाहन का संचालन ही वैध किया गया है।

    बीते दिनों नगर पालिका ने ई-वाहनों का संचालन भी शुरू कर दिया है। जिसके बावजूद भीड़ बढ़ने पर शनिवार को तमाम पेट्रोल व डीजल टैक्सी वाहन जू रोड पर सवारियां ले जाते मिले। सामने ही पुलिस बूथ होने के बावजूद अनियमितताओं को देखने वाला कोई नजर नहीं आया। यहां तक कि पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में पर्यटकों को अनधिकृत वाहन चिड़ियाघर के लिए बैठाते रहे।

    वीकेंड पर कैंची धाम की ओर पर्यटकों की आमद अधिक रही है। रात को ही कई वाहन चालक भवाली क्षेत्र में वाहन पार्क कर सुबह कैंची धाम को निकल रहे हैं। रात को भी मोबाइल टीम को ड्यूटी पर लगाकर गश्त करवाई जाएगी। नैनीताल के बाहर वाहन रोकने से शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर रही है। एंट्री प्वाइंट पर लगा जाम कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। -  डा. जगदीश चंद्र, एसपी नैनीताल

    comedy show banner
    comedy show banner