विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुद्रपुर में पांचा दुकानों को खंगालने वाले अंतरराज्यीय तीन चोर गिरफ्तार, एक फरार nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 07 Mar 2020 04:22 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 05:46 PM (IST)

रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में पांच दुकानों में चोरी और चोरी का प्रयास करने वाले बाइक सवार तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रुद्रपुर में पांचा दुकानों को खंगालने वाले अंतरराज्यीय तीन चोर गिरफ्तार, एक फरार nainital news
रुद्रपुर में पांचा दुकानों को खंगालने वाले अंतरराज्यीय तीन चोर गिरफ्तार, एक फरार nainital news

रुद्रपुर, जेएनएन : रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में पांच दुकानों में चोरी और चोरी का प्रयास करने वाले बाइक सवार तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पुलिस ने चोरी के 16 हजार की नगदी, दो लैपटॉप, दो बैटरी, इनवर्टर समेत चोरी में प्रयुक्त चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने तीनों को जेल भेजकर उनके फरार चौथे साथी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए चोरों ने बरेली में भी चोरी की दो वारदात को अंजाम दिया है।

बुधवार रात चोरों ने ईश्वर कॉलोनी निवासी नरेश सचदेवा, इंदिरा कालोनी निवासी रमेश गुलाटी और आवास विकास क्षेत्र में वसुंधरा कालोनी, भूरारानी निवासी मुकेश कुमार, शारदा कालोनी निवासी रतन मंडल और आवास विकास निवासी पारस छाबड़ा की दुकान में चोरी किया था। कुछ दुकानों में चोरी के प्रयास किए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फुटेज के आधार चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप में एक ही रात में चोरी करने वाले तीन चोर चोरी के माल को बेचने के लिए बरेली जा रहे हैं। इस पर सीओ अमित कुमार, कोतवाल कैलाश चंद्र भटट, एसएसआइ भुवन चंद्र जोशी, रम्पुरा चौकी प्रभारी केजी मठपाल, एसआइ सुधाकर जोशी पुलिस कर्मियों के साथ किच्छा रोड पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिस को देख बाइक सवार तीन लोग भागने लगे। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से पुलिस को 16 हजार की नगदी, दो लैपटॉप, दो बैटरी, एक इनवर्टर, पांच मोबाइल और पल्सर बाइक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बरेली, बारादरी के हाजियापुर दानिश पुत्र नत्थू, बरेली, देवरनिया, गुलडिया मोहम्मद हुसैन निवासी मो.हनीफ पुत्र नजीर अहमद और बरेली, बारादरी, हजियापुर निवासी नन्हा उर्फ नौशाद पुत्र जाफर बताया। उन्होंने रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप के साथ ही बरेली में भी अपने साथी बरेली, बारादरी निवासी नदीम पुत्र रशीद के साथ मिलकर चोरी की थी। इसमेें उन्होंने बरामद पल्सर बाइक को दो फरवरी को चोरी की थी।

इसके अलावा 25-26 फरवरी की रात बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र से मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल और नगदी चोरी की थी। उनके पास से जो पांच मोबाइल बरामद हुए हैं, वह चोरी के हैं। बाद में पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार तीनों चोरों को जेल भेज दिया। फरार नदीम की तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम को 5500 का इनाम

48 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इसके अलावा एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा और एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने भी टीम 1500-1500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की। टीम में सीओ अमित कुमार, कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट, एसएसआइ भुवन चंद्र जोशी, एसआइ केजी मठपाल, एसआइ विपिन चंद्र जोशी, एसआइ सुधाकर जोशी, एएसआइ चंद्रप्रकाश बवाड़ी, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, विमल, शंकर आर्या, कुलदीप शामिल थे।

यह भी पढ़ें : सगे भाई की हत्या कर घर में शव दफनाने के अभियुक्‍त को उम्र कैद की सजा 

यह भी पढ़ें : ईडी की टीम ने मनी लांड्रिंग मामले में हल्‍द्वानी के कारोबारी की पत्नी से पांच घंटे की पूछताछ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।