विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईडी की टीम ने मनी लांड्रिंग मामले में हल्‍द्वानी के कारोबारी की पत्नी से पांच घंटे की पूछताछ

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 07 Mar 2020 09:11 AM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पांच सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को हल्द्वानी के एक कारोबारी के घर पहुंचकर मनी लांड्रिंग के मामले में पांच घंटे तक पूछताछ की।

ईडी की टीम ने मनी लांड्रिंग मामले में हल्‍द्वानी के कारोबारी की पत्नी से पांच घंटे की पूछताछ
ईडी की टीम ने मनी लांड्रिंग मामले में हल्‍द्वानी के कारोबारी की पत्नी से पांच घंटे की पूछताछ

हल्द्वानी, जेएनएन : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पांच सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को हल्द्वानी के एक कारोबारी के घर पहुंचकर मनी लांड्रिंग के मामले में पांच घंटे तक पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी के घर पर नहीं मिलने पर अफसरों ने उसकी पत्नी से जानकारी जुटाई। वापसी में बैंक से जुड़ी डिटेल व मोबाइल फोन भी साथ ले गई।

मुखानी थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर के मुताबिक, दिल्ली निवासी अमित कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अलावा मनी लांड्रिंग में मुकदमा दर्ज है। मुकदमे के बाद से फरार अमित की तलाश में टीम जुटी है। ईडी की टीम को पता चला कि उसका एक रिश्तेदार हल्द्वानी में कहीं रहता है, जिसके बाद शुक्रवार को ईडी के सहायक निदेशक विनय कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम मुखानी पुलिस को साथ लेकर कारोबारी के घर पहुंच गई। हालांकि कारोबारी के हल्द्वानी से बाहर होने पर उनकी पत्नी से लंबी पूछताछ की गई। यहां टीम ने बैंक स्टेटमेंट, पासबुक समेत अन्य कागजों को बारीकी से खंगाला, जिसके बाद दिल्ली लौट गई।

महिला अफसर ने की पूछताछ

ईडी की पांच सदस्यीय टीम में एक महिला अफसर भी थी। पति की गैरमौजूदगी में इस अफसर ने ही महिला से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक, सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक टीम हल्द्वानी में जांच करती रही।

कारोबारी की उप्र में ई-रिक्शा की कंपनी

मुखानी पुलिस के मुताबिक, आरोपित के रिश्तेदार ने लंबे समय तक रुद्रपुर की एक कंपनी में नौकरी की थी। उसके बाद उप्र में ई-रिक्शा की कंपनी खोल ली। इस वजह से वह ज्यादातर घर से बाहर ही रहता है। पूछताछ के दौरान हल्द्वानी पुलिस को दूर ही रखा गया है।

यह भी पढ़ें : मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज सिंह ने कहा, किसानों से दोगुनी कीमत पर खरीदेंगे म़डुआ

यह भी पढ़ें : राजधानी चयन आयोग ने गैरसैंण को 17 आधारों पर राजधानी के लिए अनुपयुक्त बताया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।