विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan Samman Nidhi: एक लापरवाही से अटकी हजारों किसानों की 19वीं किस्त, अन्‍नदाता परेशान

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sat, 08 Mar 2025 07:16 PM (IST)

PM Kisan Samman Nidhi पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी हो गई है लेकिन कुमाऊं के 4993 किसानों ...और पढ़ें

PM Kisan Samman Nidhi : ई केवाइसी न होने से किसानों के खाते में नहीं पहुंच रही रक्‍म। जागरण ग्राफ‍िक्‍स
PM Kisan Samman Nidhi : ई केवाइसी न होने से किसानों के खाते में नहीं पहुंच रही रक्‍म। जागरण ग्राफ‍िक्‍स

HighLights

  1. केवाइसी में लापरवाही से अटकी कुमाऊं के 4993 किसानों की सम्मान निधि
  2. किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के लिए जारी हुई 19 वीं किस्त

जासं, हल्द्वानी। PM Kisan Samman Nidhi : केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी हो गई है। कुमाऊं में करीब 395698 किसान योजना के लाभार्थी है। इसमें करीब 4993 किसानों की ई-केवाइसी नहीं हुई है।

ऐसे में केवाइसी (नो योवर कस्टमर) न होने से किस्त की राशि खाते में नहीं आ पाई हैं। हालांकि विभाग की ओर से लगभग किसानों की केवाइसी करा दी गई है। आर्थिक रूप से कमजोर किसानों छोटे किसानों को उपकरण, बीज आदि की जरूरत पूरी करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में सालाना छह हजार रुपये दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- सरकार लाई महिलाओं के लिए नई योजना, International Women's Day पर हो रही लांच; मंत्रीजी बनेंगी पहली सवारी

सभी जिलों में करीब 395698 किसान

वर्ष 2019 में केंद्र सरकार की ओर से शुरू हुई इस योजना का आयकर रिटर्न भरने वाले बड़े किसानों भी लाभ ले रहे थे। इससे मजबूर लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा था। इसको देखते हुए सरकार ने किसानों को ई-केवाइसी कराने के निर्देश दिए। इसमें किसानों का सत्यापन होता है। इसके बाद से कृषि विभाग की टीम किसानों को अपनी ई-केवाइसी कराने का आग्रह कर स्वयं केवाइसी भी करा रही हैं।

कुमाऊं के सभी जिलों में करीब 395698 किसान हैं। इसमें 390696 किसानों की ई केवाइसी हो गई है। जबकि करीब 4993 अभी भी बचे हुए हैं। ऐसे में जिनकी केवाइसी नहीं हुई है उन्हें खाते में योजना की राशि नहीं पहुंच पाई है।

जागरण ग्राफ‍िक्‍स।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक, कुमाऊं डा पीके सिंह ने बताया कि विभागीय टीम ने करीब 99 प्रतिशत किसानों की ई-केवाइसी करवा दी है। बचे हुए किसानों की केवाइसी का कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने सभी किसानों से योजना का लाभ लेने के लिए जल्द ई-केवाइसी कराने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: अभी ठंड गई नहीं! होली से पहले फिर करवट ले सकता है मौसम, Snowfall के आसार

ये है जिलेवार किसानों का आंकड़ा

  • जिला किसानों की संख्या ई-केवाइसी ई-केवाइसी पेंडिंग
  • अल्मोड़ा 110134 109231 903
  • बागेश्वर 42872 42627 245
  • चंपावत 40445 39846 594
  • नैनीताल 56932 56046 886
  • पिथौरागढ़ 64631 62974 1657
  • यूएस नगर 80684 79972 708
  • कुल 395698 390696 4993

17 गरीब परिवारों को बांटे आर्थिक सहायता के चेक

चोरगिलया : यहां आमखेड़ा क्षेत्र में बाढ़ विस्थापित इंदिरा आवास कालोनी के 17 गरीब परिवारों को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी की ओर से पांच-पांच हजार की आर्थिक सहायता के चेकों का वितरण किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी के मुताबिक कुछ माह पूर्व विस अध्यक्ष रितु खंडूरी ने चोरगलिया क्षेत्र का दौर किया था।

इस दौरान उनसे बाढ़ प्रभावित इंदिरा आवास कालोनी में रहने वाले 17 गरीब परिवारों की ओर से आर्थिक संहिता मुहैया कराने का आग्रह किया था। इस विधानसभा अध्यक्ष की ओर से इन परिवारों के लिए आर्थिक सहायता के चेक भेजे गए थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष मेवाड़ी द्वारा 17 परिवारों के चेक वितरित किए गए। इस दौरान निवर्तमान ग्रा प्रधान नंदन बोरा, नवीन जोशी, नितेश बुधानी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।