Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: कुमाऊं में आज भी वर्षा की संभावना, अगले 36 घंटे रहेंगे भारी, कल फिर ऐसा रहेगा मौसम का हाल

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
    Updated: Sat, 08 Oct 2022 07:18 AM (IST)

    Uttarakhand Weather मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के अधिकांश जगहों पर अाज भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। कहीं कहीं पर गरज के साथ तेज बौछारें या फिर भारी वर्षा तक हो सकती है। इसके कारण तीन जिलों में स्कूल बंद रखे गए हैं।

    Hero Image
    शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री कम होकर 22.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Uttarakhand Weather: गुरुवार शाम से शुरू वर्षा का सिलसिला अगले 36 घंटे बना रह सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। कहीं कहीं पर गरज के साथ तेज बौछारें या फिर भारी वर्षा तक हो सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार व सोमवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है। अगले तीन दिन तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बादलों के बीच मध्यम वर्षा, तापमान चार डिग्री लुढ़का

    मौसम विभाग की शुक्रवार को भारी वर्षा की चेतावनी पूर्वानुमान के सटीक नहीं रही। हालांकि गुरुवार रात अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। शुक्रवार दिन में बादलों की मौजूदगी के बीच अधिकतर जगहों पर हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को हल्द्वानी में 0.5 मिमी, भीमताल में 3.5 मिमी व कालाढूंगी में 1.0 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। तापमान ने जरूर गोता लगाया है। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री कम होकर 22.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री रहा।

    मौसम बिगड़ते ही बिजली उड़ी

    खराब मौसम की वजह से कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित रही। बागेश्वर जिले में शुक्रवार सुबह सात बजे से गई बिजली शाम सात बजे तक नहीं लौटी। 12 घंटे बिजली आपूर्ति भंग होने से उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई। शुक्रवार को रिमझिम वर्षा हुई और कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल बंद रहे।आंगनबाड़ी केंद्र भी नहीं खुले। ऊर्जा निगम का आफिस खुला, लेकिन बिजली की आपूर्ति दिन भर प्रभावित रही। अमसरकोट, जौलकांडे, लेटी, फल्यांटी, धारी, चौहना, डोबा आदि ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति ठप रही।

    तीन जिलों में बंद हैं स्कूल

    मौसम विभाग की चेतावनी के कारण आज भी कुमाऊं के तीन जिलों में स्कूलों को बंद रखा गया है। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में पहली कक्षा से कक्षा 12 तक के सभी शिक्षण संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश वहां के डीएम ने किए हैं। जबकि बागेश्वर में केवल कपकोट तहसील क्षेत्र और शामा उप तहसील क्षेत्र के विद्यालयों को बंद रखने का आदेश हुआ है।

    ये भी पढ़ें :

    Video & Pics: पिथौरागढ़ के गुंजी में मौसम का पहला हिमपात, कुटी-आदि कैलास क्षेत्र में भी बिछी बर्फ की सफेद चादर

    कुमाऊं के इन 3 जिलों में कल भी बंद रहेंगे कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय, मौसम विभाग ने जारी किया है ऑरेंज अलर्ट