अफ्रीकी देश गिनी में 26 भारतीयों के साथ फंसे उत्तराखंड निवासी सौरभ से अब नहीं हो पा रहा संपर्क
बुधवार की देर रात गौलापार निवासी सौरभ स्वार ने फोन पर बात कर मौजूदा स्थिति से अवगत कराया था। सौरभ के अनुसार गिनी में उन्हें जहाज के अंदर की कैद करके रखा गया है। गिनी नौसेना जब चाहे उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले जा रही है।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : 26 Indians stranded in Guinea : अगस्त से ही अफ्रीकी देश गिनी में फंसे नाविकों ने नाइजीरिया से खतरा बताया है। उनका कहना है कि गिनी नौसेना नाविकों को नाइजीरिया ले जा रही है। गुरुवार को उत्तराखंड के गौलापार निवासी नाविक सौरभ का फोन रिसीव नहीं हो सका। जिसके कारण अब उनके स्वजनों में भी बेचैनी है।
बुधवार की देर रात गौलापार निवासी सौरभ स्वार ने दैनिक जागरण संवाददाता से फोन पर बात कर गिनी नौसेना की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया था। सौरभ के अनुसार गिनी में उन्हें जहाज के अंदर की कैद करके रखा गया है। गिनी नौसेना जब चाहे उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले जा रही है।
बुधवार की रात 15 भारतीय नाविकों को गिनी नौसेना ने अपने वार शिप में शिफ्ट कर दिया था और नाइजीरिया चलने को कहा है। 11 भारतीय अपने शिप से नाइजीरिया के लिए निकल गए हैं। इससे पहले सभी भारतीय ने इंटरनेट मीडिया से शेयर की गई सभी पोस्टों को हटा दिया था।
मोबाइलो को फारवर्ड कर दिया है। ताकि नाइजीरिया उनके मोबाइल जब्त करें तो कोई भी जानकारी लीक न हो सके। सौरभ से गुरुवार को संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनका काल रिसीव नहीं हो सका।
कच्चे तेल का करते हैं ट्रांसपोर्ट
गौलापार हल्द्वानी के सौरभ स्वार व देहरादून के तनुज मेहता ओएसएम फ्लीट मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी हैं और एमटी हीरोट ईडन शिप में काम करते हैं। सौरभ ने जागरण संवाददाता को फोन पर बताया कि उनकी कंपनी का जहाज सभी देशों में जाता है और कच्चे तेल का ट्रांसपोर्टेशन करता है।
जहाज पर हैं 26 नाविक
सौरभ ने बताया कि आठ अगस्त को उनका जहाज 26 नाविकों को लेकर कच्चा तेल भरने के लिए नाइजीरिया के एकेपीओ टर्मिनल पहुंचा था। वहां से तेल भरने के बाद जब शिप अागे बढ़ा तो नाइजीरिया के इशारे पर 14 अगस्त को अफ्रीकी देश गिनी की नौसेना ने उनके जहाज को कब्जे में ले लिया। नाइजीरिया ने शिप पर तेल चोरी का आरोप लगाया है। हालांकि चार महीने बाद भी गिनी नौसेना अभी तक चोरी के आरोपों को साबित नहीं कर सकी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।