Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिनी में कैद उत्तराखंड के सौरभ व तनुज समेत 16 भारतीयों को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री से आस, बचाव की लगाई गुहार

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 10:19 PM (IST)

    Indian sailors stranded in Guinea सौरभ ने बताया कि आठ अगस्त को उनका जहाज 26 नाविकों को लेकर कच्चा तेल भरने के लिए नाइजीरिया पहुंचा था। वहां से तेल भरने के बाद 14 अगस्त को गिनी की नौसेना ने उनके जहाज को कब्जे में ले लिया।

    Hero Image
    उत्तराखंड के दोनों नाविकों ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ईमेल भेज मदद मांगी है।

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Indian sailors stranded in Guinea: अफ्रीकी देश गिनी में उत्तराखंड के सौरभ व तनुज समेत भारत के 26 नाविक 14 अगस्त से फंसे हुए हैं। उत्तराखंड के दोनों नाविकों ने अब केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ईमेल भेजकर मदद मांगी है। रक्षा राज्यमंत्री ने इस संबंध में गुरुवार को विदेश मंत्री से मिलकर हल निकालने का आश्वासन दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कच्चे तेल का करते हैं ट्रांसपोर्ट

    गौलापार हल्द्वानी के सौरभ स्वार व देहरादून के तनुज मेहता ओएसएम फ्लीट मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी हैं और एमटी हीरोट ईडन शिप में काम करते हैं। सौरभ ने जागरण संवाददाता को फोन पर बताया कि उनकी कंपनी का जहाज सभी देशों में जाता है और कच्चे तेल का ट्रांसपोर्टेशन करता है।

    जहाज पर हैं 26 नाविक

    सौरभ ने बताया कि आठ अगस्त को उनका जहाज 26 नाविकों को लेकर कच्चा तेल भरने के लिए नाइजीरिया के एकेपीओ टर्मिनल पहुंचा था। वहां से तेल भरने के बाद जब शिप अागे बढ़ा तो नाइजीरिया के इशारे पर 14 अगस्त को अफ्रीकी देश गिनी की नौसेना ने उनके जहाज को कब्जे में ले लिया। नाइजीरिया ने शिप पर तेल चोरी का आरोप लगाया है। हालांकि चार महीने बाद भी गिनी नौसेना अभी तक चोरी के आरोपों को साबित नहीं कर सकी है।

    चार महीने से हैं कैद

    सौरभ ने बताया कि उनका जहाज वैध रूप से तेल लेने को पहुंचा था। नाइजीरिया के इशारे पर गिनी की सेना ने जहाज को पकड़ा। करीब चार माह से 26 भारतीय जहाज में कैद है।

    15 नाविकों को अलग कमरे में बनाया बंधक

    सौरभ ने बताया कि तीन दिन पहले 15 नाविकों को पूछताछ के लिए एक कमरे में बंधक बना लिया गया था। बुधवार को सभी को वापस छोड़ा गया, मगर सभी अभी जहाज में ही हैं, जो गिनी की नौसेना के कब्जे में है।

    इन देशों के लोग भी हैं जहाज पर

    सौरभ ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ईमेल भेजकर मदद मांगी है। उन्हें भरोसा है कि मंत्री से उन्हें मदद मिलेगी। इससे पहले वह कई नेता व अधिकारियों से मदद की गुहार लगा चुके हैं। 16 भारतीयों के अलावा जहाज में आठ श्रीलंका के और एक-एक पोलैंड व फिलीपिंस के नाविक भी हैं।

    ये भारतीय हैं गिनी नौसेना के हिरासत में

    1. तनुज मेहता - देहरादून, उत्तराखंड
    2. सौरभ स्वार - हल्द्वानी, उत्तराखंड
    3. शानू जोस - केरल
    4. विजयो विक्रमन नायर - केरल
    5. मिल्टन द कुथ - केरल
    6. दीपानबाबू राजन - तमिलनाडु
    7. बारिसवान जेवियर सिल्वर - तमिलनाडु
    8. रोशन अरोरा - उत्तर प्रदेश
    9. सुनील सीताराम राठौड - महाराष्ट्र
    10. मुकुंदभाई हर्षवर्धन - महाराष्ट्र
    11. अहमद पटेल - महाराष्ट्र
    12. संतोष शिंदे - महाराष्ट्र
    13. भीष्म प्राण सिंह - राजस्थान
    14. गुरुप्रसाद गुंटु - आंध्रप्रदेश
    15. मुजिब मुस्तफा - आंध्रप्रदेश
    16. राजीव मंडल - पश्चिम बंगाल

    गिनी में फंसे लोगों की ओर से मुझे लिखित में पत्र मिला है। मैं 10 नवंबर को विदेश मंत्री से मिलूंगा। इस संबंध में जांच को लेकर वार्ता की जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    -अजय भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

    यह भी पढ़ें :

    अफ्रीकी देश गिनी में 26 नाविकों के साथ फंसे हल्द्वानी के सौरभ स्वार ने फोन कर बताए हालात 

    उत्तराखंड के दो युवकों समेत 16 भारतीय अफ्रीकी देश गिनी की हिरासत में, हल्द्वानी और देहरादून के हैं दोनों