Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अफ्रीकी देश गिनी में 26 नाविकों के साथ फंसे हल्द्वानी के सौरभ स्वार ने फोन कर बताए हालात

    By Deep belwalEdited By: Skand Shukla
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 10:37 AM (IST)

    अफ्रीकी देश गिनी में फंसे हल्द्वानी के गौलापार निवासी सौरभ स्वार समेत 26 नाविकों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सौरभ ने बताया कि गिनी नौसेना ने दो दिन से 15 नाविकों को कमरे में बंधक बनाकर रख दिया है। 11 लोगों जहाज में फंसे हैं।

    Hero Image
    गौलापार के सौरभ ने सुनाई आपबीती, बोले, गिनी नौसेना उन्हें नाइजीरिया को सौंपने की कर रही तैयारी

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : अफ्रीकी देश गिनी में फंसे हल्द्वानी के गौलापार निवासी सौरभ स्वार समेत 26 नाविकों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सौरभ ने बताया कि गिनी नौसेना ने दो दिन से 15 नाविकों को कमरे में बंधक बनाकर रख दिया है। 11 लोगों जहाज में फंसे हैं। गिनी नौसेना उन्हें नाइजीरिया सेना को सौंपने की तैयारी कर रही है। फंसे नाविकों में एक देहरादून का भी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओएसएम फ्लीट मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी व जगतपुर, गौलापार के सौरभ स्वार समेत 26 नाविकों को अफ्रीफी देश गिनी की नौसेना ने हिरासत में ले रखा है। आठ अगस्त को उनका एमटी हीरोट ईडल शिप नाम का जहाज कच्चा तेल लेने के लिए नाइजीरिया के एकेपीओ टर्मिनल पहुंचा था। इसी दौरान गिनी नौसेना ने जहाज को जब्त कर लिया था।

    सौरभ ने बताया कि 14 अगस्त से उन्हें हिरासत में रखा गया है। बुधवार को दैनिक जागरण संवाददाता से हुई बात में उन्होंने बताया कि दो दिन पहले गिनी की नौसेना 15 नाविकों को जबरन ले गई है। उन्हें खाने से भी वंचित रखा जा रहा है।

    वह 11 नाविकों के साथ जहाज में फंसे हुए हैं। गिनी सेना जहाज को छोडऩे के मूड में नहीं दिखाई दे रही है। पहले उन्हें नाइजीरियन नौसेना के इशारे पर हिरासत में लिया गया। अब नाइजीरियन को सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। उत्तराखंड से दो व्यक्ति गिनी में फंसे हैं। उनके अलावा दूसरे देहरादून के रहने वाले हैं।

    मोबाइल जब्त करने की आशंका

    सौरभ स्वार ने बताया कि अभी तक वह अपने मोबाइल चला रहे हैं। इसलिए मेल व फोन के जरिए सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं और स्वजनों से बात हो रही है। उन्होंने आशंका जताई है गिनी नौसेना ने उन्हें नाइजीरिया को सौंपा तो उनके मोबाइल भी जब्त किए जा सकते हैं। सौरभ ने सरकार से जल्द गिनी से बाहर लाने की गुहार लगाई है।