Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के दो युवकों समेत 16 भारतीय अफ्रीकी देश गिनी की हिरासत में, हल्द्वानी और देहरादून के हैं दोनों

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 08:49 PM (IST)

    two Uttarakhandi detained by Guinea सौरभ ने बताया कि 14 अगस्त से उन्हें हिरासत में रखा गया है। उनकी कंपनी इसका जुर्माना भी भर चुकी है। तीन से चार बार पूछताछ हो चुकी है। वह यहां से छूटते हैं तो आगे नाइजीरिया के नौसेना कर्मी तैनात हैंI

    Hero Image
    सीएम पुष्कर सिंह धामी और स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : 16 Indian including two Uttarakhandi detained by Guinea: उत्तराखंड के दो युवकों को अफ्रीकी देश गिनी के नौसेना कर्मियों ने हिरासत में ले लिया है। इनमें देहरादून के तनुज मेहता और हल्द्वानी के सौरभ स्वार हैं। दोनों ही एक कंपनी के शिप में कार्यरत हैं। शिप में इनके साथ अलग-अलग राज्यों के 14 और भारतीयों समेत 26 लोग सवार हैं , जिन्हें हिरासत में लिया गया है। सौरभ और उसके स्वजन ने सीएम पुष्कर सिंह धामी और स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमटी हीरोट ईडन है शिप का नाम

    जगतपुर, कुंवरपुर गौलापार निवासी सौरभ स्वार ने फोन पर जागरण संवाददाता को बताया कि वह एमटी हीरोट ईडन शिप में कार्यरत है। उनकी कंपनी ओएसएम फ्लीट मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की मुंबई व चेन्नई में ब्रांच हैं। कंपनी का जहाज सभी देशों में चलता है। उनका जहाज कच्चा तेल भरने के लिए आठ अगस्त को नाइजीरिया के एकेपीओ टर्मिनल पहुंचा था, जिसमें 26 नाविक सवार थे।

    तेल चोरी का लगा है आरोप

    सौरभ ने बताया कि तेल भरने के बाद उनका जहाज टर्मिनल से निकला तो नाइजीरिया ने तेल चोरी का आरोप लगा दिया और गिनी के समुद्री सीमा में प्रवेश करते ही नाइजीरिया के इशारे पर गिनी के नौसेना ने जहाज को रोक लिया और उसमें सवार सभी लोगों को हिरासत मे ले लिया। सभी से पूछताछ भी की गई।

    14 अगस्त से हैं हिरासत में

    सौरभ ने बताया कि 14 अगस्त से उन्हें हिरासत में रखा गया है। उनकी कंपनी इसका जुर्माना भी भर चुकी है। तीन से चार बार पूछताछ हो चुकी है। वह यहां से छूटते हैं तो आगे नाइजीरिया के नौसेना कर्मी तैनात हैं, जो उन्हें आगे बढ़ने से रोक सकते हैं। सौरभ ने सीएम से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि सरकार पहल करे तो उन्हें सुरक्षित वापस लाया जा सकता है। नाइजीरिया पहले हमले का प्रयास भी कर चुका है। इसलिए खतरा हो सकता है।

    पत्नी ने एसडीएम को भेजा मांगपत्र

    सौरभ स्वार की पत्नी शोभा स्वार ने एसडीएम को मांगपत्र भेजा है और इसे सीएम तक पहुंचाने को कहा है। शोभा का कहना है कि पति के विदेश में फंसने से सभी स्वजन परेशान हैं। हर समय चिंता सता रही है आगे क्या होगा। सौरभ कब तक हिरासत से बाहर आएंगे?

    इन राज्यों के इतने लोग हैं जहाज में

    उत्तराखंड - 2

    केरल - 3

    यूपी - 1

    महाराष्ट्र - 4

    तमिलनाडु - 3

    आंध्र प्रदेश - 1

    राजस्थान - 1

    प. बंगाल - 1

    इन देशों के लोग भी

    श्रीलंका - 8

    पोलिस - 1

    फिलीपींस - 1