Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Road Safety: जागरूकता से नहीं समझे तो कानूनी तरीके से सिखाएंगे यातायात के नियम, बोले एसएसपी नैनीताल

    Road Safety with Jagran एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट का कहना है कि ज्यादातर दुर्घटनाओं में लोगों की गलती सामने आती है। शराब पीकर वाहन चलाना या ओवरस्पीड मौत का कारण बनता है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है जो नहीं मानेंगे उन पर सख्ती करेंगे।

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh VermaUpdated: Mon, 28 Nov 2022 03:56 PM (IST)
    Hero Image
    Road Safety with Jagran: ओवरस्पीड के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।

    हल्द्वानी, जागरण संवाददाता: Road Safety with Jagran: कुछ सड़क दुर्घटनाएं आकस्मिक होती हैं, लेकिन ज्यादातर दुर्घटनाओं में लोगों की गलती सामने आती है। शराब पीकर वाहन चलाना या ओवरस्पीड में वाहन दौड़ाना मौत का कारण बनता है। हम जागरूकता अभियान चलाकर हादसों को कम करने का प्रयास करेंगे, जो नहीं समझेगा उसे कानूनी तरीके से सिखाया जाएगा। दैनिक जागरण के सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट ने हादसों के कारण व अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी। पेश है बातचीत के मुख्य अंश:-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सवाल : क्या कारण हैं लोग यातायात नियमों का पालन क्यों नहीं कर रहे हैं?

    जवाब : सबसे अहम बात यह है कि लोग अपनी जिंदगी की कीमत नहीं समझ पा रहे हैं। यही कारण है कि नियमों को अनदेखा करते हैं। लापरवाही ही मौत का कारण बनती है।

    सवाल : दोपहिया वाहनों को युवा ओवरस्पीड में दौड़ाते हैं। क्या उन्हें पुलिस का डर नहीं?

    जवाब : देखिए, पुलिस का डर युवाओं में रहता है, लेकिन यह उम्र ऐसी है कि उनकी शरारत कम नहीं होती। ओवरस्पीड के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। इस पर लगाम कसी जाएगी।

    सवाल : लोग नियमों का पालन कैसे करेंगे, इसके लिए आपकी दूरगामी योजना क्या है?

    जवाब : हमने तय कर लिया है कि जागरूकता से दुर्घटनाओं को कम करेंगे। स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाएंगे और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी करेंगे।

    सवाल : तेज रफ्तार बड़े वाहनों पर लगाम क्यों नहीं लग रही?

    जवाब : हमारी ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर चेकिंग करती है। तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कसने के लिए इंटरसेप्टर कार की मदद लेंगे। वाहनों को ट्रैस कर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें : सड़क के मददगार पुलिस से भी साझा करें 'नेकी', एसपी ट्रैफिक की अपील, कार्रवाई-जागरूकता दोनों जरूरी 

    सवाल : पर्वतीय मार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं के क्या कारण सामने आते हैं?

    जवाब : ब्रेक फेल, ओवरलोड व तेज रफ्तार पर्वतीय मार्गों पर दुर्घटनाओं का कारण हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है।

    सवाल : पर्वतीय मार्गों पर दुर्घटनाएं कम कैसे होंगी?

    जवाब : पर्वतीय क्षेत्रों में चेकिंग को और प्रभावी किया जाएगा। तेज रफ्तार व ओवरलोड वाहनों को सीज कर चालकों के विरुद्ध प्राथमिकी की जाएगी।

    सवाल : दुर्घटना होने पर पुलिस की क्या भूमिका रहती है?

    जवाब : पुलिस हमेशा लोगों की मदद करती है। दुर्घटना होने पर सबसे पहले घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाना होता है। इसके बाद लिखा-पढ़ी की अगली कार्यवाही होती है।

    यह भी पढ़ें : इंडीकेटर जलाकर नहीं, हाथ निकालकर करें आगे बढ़ने का इशारा, सुरक्षित सफर के लिए है जरूरी