विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नए सत्र में समूह 'ग' और 'एनडीए' की तैयारी भी कराएंगे प्राइवेट स्कूल nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 03 Mar 2020 11:45 AM (IST)

नए शिक्षा सत्र के लिए प्राइवेट स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूलों ने छात्र-छात्राओं को रिझाने के ...और पढ़ें

नए सत्र में समूह 'ग' और 'एनडीए' की तैयारी भी कराएंगे प्राइवेट स्कूल nainital news
नए सत्र में समूह 'ग' और 'एनडीए' की तैयारी भी कराएंगे प्राइवेट स्कूल nainital news

हल्द्वानी, भानु जोशी : नए शिक्षा सत्र के लिए प्राइवेट स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूलों ने छात्र-छात्राओं को रिझाने के लिए इस बार नई गतिविधियां शुरू करने का मन बनाया है। खास बात यह है कि कई स्कूलों में इस बार सत्र भर में छात्र-छात्राओं को समूह 'ग' और एनडीए की तैयारी भी कराई जाएगी। अभिभावक अपने बच्चों को पसंदीदा स्कूल में दाखिला दिलाने की जुगत में लगे हैं। ऐसे में अक्सर उनके मन में स्कूलों में दी जाने वाली सुविधाओं व गतिविधियों को लेकर शंका रहती है। दैनिक जागरण का मिशन एडमिशन अभियान इन्हीं शंकाओं को दूर करेगा। यदि आपके मन में एडमिशन को लेकर कोई शंका है तो आप '9627644524' पर वाट्सएप के माध्यम से जानकारी दे सकते हैं।

तीन दिन एनडीए की पढ़ाई

नैनीताल रोड स्थित श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में इस सत्र से एनडीए की कक्षाएं भी चलेंगी। प्रधानाचार्य विजय जोशी ने बताया कि माह में तीन दिन नौवीं व 11वीं के बच्चों को एनडीए के सारे विषय पढ़ाए जाएंगे।

विंटर में हॉर्स राइडिंग तो समर में स्वीमिंग

कालाढूंगी बाइपास रोड स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में छात्र विंटर में हॉर्स राइडिंग तो समर में स्वीमिंग पूल का आनंद ले सकेंगे। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि स्वीमिंग पूल अगले एक माह में बनकर तैयार हो जाएगा।

रेनबो कराएगा समूह 'ग' की तैयारी

तीनपानी स्थित रेनबो एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में नए सत्र में छात्र-छात्राओं को सरकारी विभागों में समूह 'ग' की भर्ती परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। प्रबंध निदेशक आरके शर्मा ने बताया कि नौवीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं के छात्र-छात्राओं को बाहर के ट्रेनर टिप्स देंगे। इसके अलावा स्किल एजुकेशन के तहत ट्रिकी मैथेमेटिक्स कक्षाएं व इंग्लिश रीडिंग, राइटिंग, स्पीकिंग की कक्षाएं भी संचालित होंगी।

सिंथिया में एक्सपर्ट करेंगे कॅरियर काउंसलिंग

सिंथिया स्कूल में इस बार पिछले साल के मुकाबले खेल व शैक्षणिक गतिविधियां अधिक होंगी। प्रधानाचार्य प्रवींद्र रौतेला ने बताया कि स्पोट्र्स एक्टिविटी के लिए आउटसोर्स एजेंसी रखी है। जिनके ट्रेनर बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों को भी टिप्स देंगे। साथ ही एक्सपर्ट बच्चों को 12वीं के विषय चुनने को लेकर उनकी काउंसलिंग करेंगे।

यह भी पढ़ें : इंडिया और थाइलैंड साथ मिलकर करेंगे पृथ्‍वी जैसे जीवन योग्‍य ग्रह की तलाश

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने दून जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट आरक्षण को चुनौती देती याचिका खारिज की

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।