Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधी आबादी के सहारे चुनावी नैया पार लगाने की जुगत

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sun, 11 Nov 2018 08:56 PM (IST)

    पालिकाध्यक्ष के साथ ही सभासद पद के प्रत्याशी भी प्रचार में पुरुष सहयोगियों के बजाय पड़ोस व रिश्तेदार महिलाओं के भरोसे जीत का तानाबाना बुन रहे हैं।

    आधी आबादी के सहारे चुनावी नैया पार लगाने की जुगत

    नैनीताल (जेएनएन) : निकाय चुनाव में वोटरों को लुभाने और प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार का दारोमदार महिलाओं की टोलियों पर टिका है। पालिकाध्यक्ष के साथ ही सभासद पद के प्रत्याशी भी प्रचार में पुरुष सहयोगियों के बजाय पड़ोस व रिश्तेदार महिलाओं के भरोसे जीत का तानाबाना बुन रहे हैं।शहर में पालिकाध्यक्ष की सीट इस बार अनारक्षित है, लेकिन सियासी दलों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों की प्रचार की धुरी महिलाएं ही बनी हैं। भीतरघात की आशंका से डरे प्रत्याशी महिलाओं को प्रचार में उतारकर जीत को लेकर आश्वस्त हैं। भाजपा प्रत्याशी अरविंद पडियार के प्रचार की कमान महिला नेत्री शांति मेहरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जीवंती भट्ट, प्रदेश मंत्री रीना मेहरा समेत तमाम महिलाओं के हाथ में है तो कांग्रेस प्रत्याशी सचिन नेगी की जीत का दारोमदार पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य पर टिका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. सरस्वती खेतवाल के प्रचार की रणनीति बनाने के साथ ही घर-घर प्रचार में अधिकांश महिलाएं ही शामिल हैं। इसके अलावा निर्दलीय नलिनी नेगी व दीपा मिश्रा, निर्दलीय अजय साह, किशन सिंह नेगी, राजेंद्र परगांई व अन्य की प्रचार टीमों का नेतृत्व भी महिलाएं भी कर रही हैं। आजकल सुबह से शाम तक महिलाओं की टोलियां प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए शहर के गली मोहल्लों की खाक छान रही हैं।

    हर वार्ड में पुरुषों से कम हैं महिला वोटर : पालिका के हर वार्ड में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक है। स्टाफ हाउस वार्ड में कुल 2032 में से 1006 महिला शेर का डांडा में 2103 में 1021, राजभवन में 1862 में 899, हरिनगर में 1448 में 704, स्नोव्यू में 2061 में 1008, सूखाताल में 2284 में 1103, अयारपाटा में 1812 में 892, अपर माल में 2195 में 1093, नैनीताल क्लब में 1960 में 957, कृष्णापुर में 1707 में 832, आवागढ़ में 1586 में 895, मल्लीताल बाजार में 1915 मेें से 947, तल्लीताल बाजार में 1868 मतदाताओं में से 949 महिला मतदाता हैं।

    सभासद प्रत्याशियों की कमान भी हाथ में : पालिकाध्यक्ष ही नहीं सभासद के 15 पदों के अधिकांश प्रत्याशियों के प्रचार की कमान महिलाओं के ही हाथ में है। हरिनगर, राजभवन, सूखाताल, तल्लीताल बाजार, सैनिक स्कूल वार्ड महिला आरक्षित है, जबकि अपर माल व आवागढ़ अनारक्षित से महिला प्रत्याशी मैदान में डटी हैं।

    यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग सख्‍त, प्रशिक्षण से गायब अधिकारियों पर एफआइआर दर्ज

    यह भी पढ़ें : पौने दो साल हुए अभी तक स्टार्ट न हो पाई डबल इंजन की सरकार : प्रीतम सिंह

    comedy show banner
    comedy show banner