विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हल्‍द्वानी बेस अस्पताल में बैठेंगे न्यूरोसर्जन, 18 डॉक्‍टर पहले से दे रहे सेवा Nainital News

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 11 Apr 2020 06:11 PM (IST)

बेस अस्पताल में एसटीएच की ओर से 18 सीनियर व जूनियर डाॅक्टरों की सूची दिए जाने के बाद से अब न्यूरोसर्जन को बेस अस्‍पताल भेजने की तैयारी है।

हल्‍द्वानी बेस अस्पताल में बैठेंगे न्यूरोसर्जन, 18 डॉक्‍टर पहले से दे रहे सेवा Nainital News
हल्‍द्वानी बेस अस्पताल में बैठेंगे न्यूरोसर्जन, 18 डॉक्‍टर पहले से दे रहे सेवा Nainital News

हल्द्वानी, जेएनएन : डॉ सुशीला तिवारी अस्‍पताल को कोविड अस्पताल बनाए जाने के बाद बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। एसटीएच की ओर से 18 सीनियर व जूनियर डाॅक्टरों की सूची दिए जाने के बाद से अब न्यूरोसर्जन को बेस अस्‍पताल भेजने की तैयारी है। इससे गरीब मरीजों को राहत मिलेगी।

शनिवार को 80 मरीज पहुंचे

बेस अस्पताल के नोडल प्रभारी डाॅ. डीएस पंचपाल ने बताया कि पांच जूनियर डाॅक्टरों की डयूटी इमरजेंसी में लगा दी गई है। इसके अलावा स्पेशलिस्ट डाॅक्टरों को दूर-दर ओपीडी कक्ष में बैठाया गया है, ताकि फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन हो सके। मरीजों से अनुरोध किया जा रहा है कि बहुत जरूरी होने पर ही अस्पताल आएं। शनिवार को शाम तक 80 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। 

महिला अस्पताल में भी बढ़ेंगी डाॅक्टर

महिला अस्पताल में भवना तो बन गया था, लेकिन वहां पर अभी भी पर्याप्त चिकित्सक नहीं हैं। अगर एसटीएच में स्त्री एवं प्रसूति विभाग भी बंद होता है तो मरीजों के लिए दिक्कतें बढ़ जांएगी। इस समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन एसटीएच के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में कार्यरत डाॅक्टरों को भी महिला अस्पताल में तैनात करने पर विचार कर रहा है। उम्मीद है इस पर भी जल्द निर्णय ले लिया जाएगा। इसके साथ ही एसएनसीयू को लेकर भी बैठकें हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : कोरोना काल में छह निजी अस्पतालों में होगा गरीबों का इलाज, तत्‍काल भर्ती करने होंगे मरीज

यह भी पढ़ें : कोरोना हॉट स्‍पॉट बनभूलपुरा में खाकी की निगरानी में बीस हजार घरों तक पहुंच रही सब्‍जी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।