Nainital Weather: मूसलाधार बारिश ने बढ़ाया नैनी झील का जलस्तर, निकासी के लिए खाेले गए गेट
नैनीताल में लगातार बारिश से नैनी झील का जलस्तर अगस्त के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। भारी मात्रा में पानी झील में आने से जलस्तर 87.2 फीट तक पहुंच गया है जिसके कारण सिंचाई विभाग ने निकासी गेट दो इंच खोल दिए हैं। जलस्तर में गिरावट न होने पर निकासी और बढ़ाई जाएगी। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर में हो रही मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त−व्यस्त है। नालों और प्राकृतिक जल स्रोतों से भारी मात्रा में पानी नैनी झील में पहुंच रहा है। जलस्तर में बढ़ोतरी होने से झील अगस्त माह के निर्धारित उच्च स्तर पर पहुंच गई है। 87.2 फीट जलस्तर पहुंचने पर सिंचाई विभाग ने झील के निकासी गेट दो इंच खोल दिए हैं। जलस्तर में गिरावट नहीं आने पर निकासी और बढ़ाई जाएगी।
एक सप्ताह से हो रही है अच्छी बारिश
बता दे कि शहर में बीते एक सप्ताह से वर्षा का क्रम जारी है। वर्षा से झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ब्रिटिशकाल में तय किए मानकों से अधिक जलस्तर पहुंचने पर सिंचाई विभाग ने सुबह आपदा नियंत्रण कक्ष को झील के निकासी गेट खोलने की सूचना दी। जिसके बाद इंटरनेट मीडिया माध्यमों से झील के निचले क्षेत्र हरिनगर, धोबीघाट, वीरभट्टी क्षेत्रवासियों को भी निकासी गेट खोलने की जानकारी भेजी गई।
पुलिस ने मुनादी कराकर लोगों को निकासी नाले से दूर रहने की अपील की
पुलिस ने मुनादी कर लोगों से निकासी नाले से दूर रहने की अपील की। करीब 11 बजे झील का जलस्तर 87.2 फीट पहुंचने पर झील के निकासी गेट खोल दिये गए है।
झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा ने बताया कि फिलहाल दोनों गेटों से दो दो इंच पानी की निकासी की जा रही है। जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी होती रही तो निकासी को बढ़ाया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Weather Update: देहरादून में भारी बारिश का सिलसिला जारी, माैसम विभाग ने जारी किया कई जिलों में अलर्ट
ये भी पढ़ेंः UP Weather News: 24 घंटे में रफ्तार पकड़ेगा मानसून, यूपी के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।