विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather News: 24 घंटे में रफ्तार पकड़ेगा मानसून, यूपी के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!

Published: Mon, 11 Aug 2025 08:12 AM (IST)

UP Weather Update उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होने वाला है। अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत ...और पढ़ें

UP Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
UP Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को छाए रहेंगे आंशिक बादल
  2. रविवार को अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी में मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। आने वाले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित करीब 35 जिलों में भारी बारिश पड़ने का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ, शामली, सहारनपुर में भारी बारिश के साथ ही गरज और चमक के साथ बिजली गिरने की संभावनाएं भी हैं।

वहीं आगरा, अलीगढ़, मथुरा और आसपास के जिलों में बौछार पड़ सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इन शहरों में आने वाले 15 अगस्त को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। उससे पूर्व 11 से 14 अगस्त तक आंशिक बादल छाए रहने व बौछार पड़ने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।

बादल छाने से तापमान में गिरावट

बादल छाने के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में रविवार को तापमान सामान्य से अधिकतम व न्यूनतम तापमान कम रहा। आगरा में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

आगरा के मौसम का ये है अनुमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 0.4 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने के साथ बौछार पड़ सकती है।

मेरठ का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में हल्के बादलों के बीच बरसात के आसार, धूप भी खिलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 89 न्यूनतम प्रतिशत 67 दर्ज किया गया था।

बरेली का मौसम

आंचलिक मौसम केंद्र के विशेषज्ञ डॉक्टर अतुल कुमार ने बताया कि निम्न वायुमंडलीय दाब का क्षेत्र जो अभी बंगाल की ओर है, वह जल्द ही प्रदेश के ऊपर से गुजरेगा। इसके प्रभाव से बरेली में 12 अगस्त के बाद भारी वर्षा होने की संभावना है। इससे पहले भी हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने का अनुमान है। इससे गर्मी से परेशान लोगों को और अधिक राहत देगी। शहर में मानसून की यह फुहारें आने वाले दिनों में और भी तेज होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंः  Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, बारिश के बाद उमस करेगी परेशान