Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कूड़ा उठान के यूजर चार्ज में संशोधन, लोगों पर बोझ, निजी अस्पतालों पर मेहरबानी Nainital News

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 14 Mar 2020 11:45 AM (IST)

    आपके घर प्रतिष्ठान से रोजाना उठने वाले कचरे के बदले लिया जाने वाला यूजर चार्ज को नगर निगम ने डेढ़ गुना बढ़ा दिया है। नई दरों से लोगों पर बोझ बढ़ेगा अस्‍पतालों को राहत की गई है।

    कूड़ा उठान के यूजर चार्ज में संशोधन, लोगों पर बोझ, निजी अस्पतालों पर मेहरबानी Nainital News

    हल्द्वानी, गणेश पांडे : आपके घर या प्रतिष्ठान से रोजाना उठने वाले कचरे के बदले लिया जाने वाला यूजर चार्ज डेढ़ गुना तक बढऩे जा रहा है। नगर निगम ने यूजर चार्ज की दरें संशोधित कर दी हैं। अनंतिम दरों पर निगम ने आपत्ति मांगी, लेकिन तय समय में कोई शिकायत नहीं मिली। निगम प्रशासन अंतिम दरें प्रकाशित करने की तैयारी में है। गजट नोटिफिकेशन के बाद संशोधित दरें लागू हो जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    निजी अस्पतालों के शुल्क 70 फीसद घटाया

    ठोस कचरा प्रबंधन के तहत नगर निगम शहर से रोजाना डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करता है। इसके बदले यूजर चार्ज वसूला जाता है। खास बात ये है कि अस्पताल व नर्सिंग होम पर मेहरबानी दिखाते हुए दरों को 70 फीसद तक घटा दिया है। 21 से 40 बेड वाले अस्पताल पहले पांच हजार रुपये प्रति माह चार्ज देते थे, नई दरों के मुताबिक 1500 रुपये ही चुकाना होगा। दूसरी ओर आम लोगों की जेब का बोझ बढऩे जा रहा है। शहरवासियों को 40 रुपये की बजाय 60 रुपये व मलिन बस्ती वालों को 30 की बजाय 40 रुपये मासिक यूजर चार्ज देना होगा। सरकारी व निजी स्कूलों पर बोझ बढऩे जा रहा है।

    चार्ज बढ़ाने पर जोर, वसूली में फिसड्डी

    निगम प्रशासन यूजर चार्ज बढ़ाने में जितना अव्वल है, वसूली में उतना ही फिसड्डी। पुराने शहर (33 वार्ड) में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में प्रति माह औसतन 16 से 17 लाख व्यय होता है, जबकि यूजर चार्ज छह लाख वसूल होता है। बाकी खर्च की भरपाई सरकार के अनुदान से होती है। निगम सूत्रों के मुताबिक 35 फीसद आबादी ही यूजर चार्ज देती है।

    राहत: अस्पताल व नर्सिंग होम

    मद                  पुरानी दरें     नई दरें

    शून्य बेड          1,000         800

    20 बेड तक       3,000         800

    21 से 40 बेड    5,000         1,500

    41 से 100 बेड  8,000         2,500

    100 से ज्यादा  10,000       5,000

    (नोट : सभी दरें मासिक और रुपये में हैं)

    बोझ: स्कूलों पर 40 फीसद बढ़ोतरी

    मद                            पुरानी दरें      नई दरें

    सिनेमाघर                   300            500

    बैंक                            300            500

    सरकारी स्कूल              50             100

    8वीं तक निजी स्कूल     500            800

    12वीं तक निजी स्कूल  1,000          1,500

    (नोट : सभी दरें मासिक और रुपये में हैं)

    वसूली के लिए बनेगी योजना

    नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि बोर्ड की संस्तुति के बाद नई दरें तय की गई हैं। गजट प्रकाशित होने के बाद संशोधित दरें लागू हो जाएगी। वसूली बढ़ाने के लिए नए सिरे से योजना बनाई जा रही है।

    यह भी पढ़ें: बंद हो सकता है कॉर्बेट नेशनल पार्क, सरकार के खजाने पर पड़ेगा असर

    यह भी पढ़ें : अल्मोड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर पर काशीपुर में जानलेवा हमला, रिवाल्वर लूटा