विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के कारण रोज हल्‍द्वानी में भरा जाता है 80 हजार जुर्माना nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 03 Mar 2020 12:13 PM (IST)

परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो हल्द्वानी की सड़कों पर टै्रफिक रूल्स तोडऩे की वजह से रोजाना करीब 80 हजार रुपये का जुर्माना लोगों द्वारा भरा जाता हैं।

ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के कारण रोज हल्‍द्वानी में भरा जाता है 80 हजार जुर्माना nainital news
ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के कारण रोज हल्‍द्वानी में भरा जाता है 80 हजार जुर्माना nainital news

हल्द्वानीए जेएनएन : तमाम जागरूकता अभियानों के बावजूद लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे। परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो हल्द्वानी की सड़कों पर टै्रफिक रूल्स तोडऩे की वजह से रोजाना करीब 80 हजार रुपये का जुर्माना लोगों द्वारा भरा जाता हैं। प्रतिदिन कम से कम 11 चालान जरूर होते हैं। सीपीयू व टै्रफिक पुलिस की कार्रवाई अलग है।

परिवहन विभाग द्वारा टीम बनाकर सड़कों पर गाडिय़ों की चेकिंग की जाती है। ओवरस्पीड, बगैर लाइसेंस, ओवरलोडिंग आदि पर चालान किया जाता है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मार्च से इस साल जनवरी तक यानी 11 माह में करीब 3600 चालान किए गए। यह मुख्य चालानों का ब्यौरा है। परिवहन विभाग की दो टीमों की कार्रवाई का आंकड़ा है। बड़ा सवाल यह है कि ट्रैफिक के प्रति प्रशासन, पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाए जाते हैं। इसके बावजूद वाहन चालक सुरक्षा से खिलवाड़ कर नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे।

मार्च से अब तक हुए मुख्य चालान

ओवरस्पीड-401 चालान

भार वाहन में यात्री बैठाना-114 चालान

बिना डीएल गाड़ी चलाना-1807 चालान

डीएल निरस्तीकरण-1236 मामले

मैदानी इलाकों में चालान ज्यादा

यह कार्रवाई हल्द्वानी प्रवर्तन व नैनीताल प्रवर्तन दल द्वारा की गई है। हल्द्वानी प्रवर्तन दल बरेली रोड, रामपुर रोड व नैनीताल रोड पर चेकिंग करता है। जबकि नैनीताल प्रवर्तन दल काठगोदाम क्षेत्र में है। हल्द्वानी की टीम ने 2705 व नैनीताल दल ने 853 चालान किए हैं।

लोग और बिगड़े, 86 लाख ज्यादा वसूले

पिछले वित्तीय वर्ष की बात करें तो परिवहन विभाग की दो टीमों ने एक करोड़ 79 लाख का जुर्माना वसूला था। इस वित्तीय वर्ष को एक माह बाकी है। अब तक दो करोड़ 65 लाख 75 हजार 400 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई है। इस हिसाब से 86 लाख का जुर्माना अधिक वसूला गया। अब चालान के रेट भी बढ़ चुके हैं।

दिल्ली, हरियाणा व पंजाब भेजे चालान

एआरटीओ डॉ. गुरुदेव सिंह के मुताबिक पिछले साल जून में इंटरसेप्टर वाहन मिला था। जिसमें स्पीड चेक करने के लिए रडार गन लगी है। बाहर से आने वाली गाडिय़ों का नंबर ट्रेस कर दिल्ली, उप्र, पंजाब व हरियाणा भी ऑनलाइन चालान भेजे गए हैं। बताया कि मुख्य प्वाइंटों पर परिवहन विभाग लगातार चेकिंग करता है। बीच-बीच में अभियान भी चलाए जाते हैं। नियम तोडऩे वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हर हाल में कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें : नए सत्र में समूह 'ग' और 'एनडीए' की तैयारी भी कराएंगे प्राइवेट स्कूल

यह भी पढ़ें : बीटेक-एमटेक करने के बावजूद कंपनी ज्‍वाइन करने की बजाए नौजवानों ने चुना जंगल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।