विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हांगकांग से पहुंचे प्रवासी के बीमार होने से मचा हड़कंप, कहां कहा गया प्रवासी जुटा रहे जानकारी

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 05 Mar 2020 06:55 PM (IST)

हांगकांग से मुख्यालय पहुंचे प्रवासी नागरिक में कोरोना रोग की संभावनाओं को लेकर दिनभर हड़कंप मचा रहा। अभी केरोना वायरस ...और पढ़ें

हांगकांग से पहुंचे प्रवासी के बीमार होने से मचा हड़कंप, कहां कहा गया प्रवासी जुटा रहे जानकारी
हांगकांग से पहुंचे प्रवासी के बीमार होने से मचा हड़कंप, कहां कहा गया प्रवासी जुटा रहे जानकारी

बागेश्वर, जेएनएन : हांगकांग से मुख्यालय पहुंचे प्रवासी नागरिक में कोरोना रोग की संभावनाओं को लेकर दिनभर हड़कंप मचा रहा। अभी केरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। प्रवासी का इलाज किया जा रहा है। ठीक होने तक वह चिकित्सकों की नजर में रहेगा।

गुरुवार को प्रवासी महेश किसी बीमारी के इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। वह हांगकांग में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले वह जिला मुख्यालय पहुंचा था। कोरोना रोग होने की संभावनाओं को देखते हुए चिकित्सकों ने उसका चेकअप किया। लेकिन जांच की उचित व्यवस्था नहीं होने पर कुछ जांचें बाहर से कराई जा रही हैैं। चिकित्सकों ने कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं की है। मामले की जानकारी मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। प्रवासी कहां-कहां गया इसकी सारी जानकारी जुटाई जा रही है।

अस्पताल में नहीं जांच की सुविधा

करीब ढाई लाख की आबादी वाले जिले में कोरोना वायरस की जांच के लिए कोई भी सुविधा नहीं है। हालांकि एक आइसोलेशन वार्ड जरूर बना दिया गया है। इतने बड़े खतरे के प्रति सरकार कितनी गंभीर है इससे यह अंदाज आसानी से लगाया जा सकता है।

मरीज के बारे में छिपाता रहा अस्पताल

प्रवासी मरीज की जानकारी जिला चिकित्सालय प्रशासन छिपाता रहा। इस संभावित खतरे के प्रति वह लापरवाह ही दिखाई दिए। उनके पास जांच की कोई व्यवस्था नहीं है फिर भी पुष्टि कर रहे हैैं कि उसे कोरोना जैसा रोग नहीं है। डॉ. एसपी त्रिपाठी, सीएमएस बागेश्वर ने बताया कि मरीज में कोरोना रोग की पुष्टि नहीं हुई है। वह बीमार था इसलिए उसका इलाज किया गया। चिकित्सकों की देख-रेख में रखा गया हैं।

यह भी पढ़ें : सार्वजनिक स्‍थानों पर अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक स्थलों को हटाने के आदेश 

यह भी पढ़ें : जापान से लौटे मरीज को अस्पताल पहुंचाने से एंबुलेंस कर्मचारी ने किया इन्कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।