विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लौबांज गांव के खेतों में मृत मिला तेंदुआ, वन विभाग ने कब्‍जे में लिया nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 23 Feb 2020 04:11 PM (IST)

बागेश्‍वर जिले में गरुड़ तहसील के लौबांज गांव के खेतों में एक नर गुलदार मृत अवस्था में पाया गया। बताया ...और पढ़ें

लौबांज गांव के खेतों में मृत मिला तेंदुआ, वन विभाग ने कब्‍जे में लिया nainital news
लौबांज गांव के खेतों में मृत मिला तेंदुआ, वन विभाग ने कब्‍जे में लिया nainital news

बागेश्वर, जेएनएन : बागेश्‍वर जिले में गरुड़ तहसील के लौबांज गांव के खेतों में एक नर गुलदार मृत अवस्था में पाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार का शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रेंज कार्यालय बैजनाथ ले आए।

लौबांज के कुछ ग्रामीण रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे। तभी गांव के हरे-भरे खेतों के बीच में उन्हें एक मृत तेंदुआ नजर आया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी हरीश सिंह खर्कवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और गुलदार के शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय बैजनाथ ले आए। यहां पशु चिकित्सक डॉ. पीके पाठक व मृगेश चौधरी ने गुलदार का पोस्टमार्टम किया।चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया गुलदार की मौत का कारण निमोनिया बताया। वन क्षेत्राधिकारी हरीश सिंह खर्कवाल ने बताया कि मृत गुलदार नर था। उसकी उम्र छह वर्ष, लंबाई 2.40 मीटर थी। उन्होंने बताया कि जांच के लिए गुलदार के फेफड़ों व लीवर आदि अंगों को देहरादून भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : नानकमत्‍ता गुरुद्वारे में मत्‍था टेकने जा रहे बाइक सवार पति-पत्‍नी की हादसे में मौत

यह भी पढ़ें : जिम कॉर्बेट पार्क व नंधौर सेंक्‍चुरी को विश्‍व धरोहर बनाने की कवायद तेज, भेजा गया प्रस्‍ताव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।