विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर आया मलबा, दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार, नदी के रास्‍ते निकले लोग

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 18 Mar 2020 12:04 PM (IST)

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर डेंजर जोन भोर्या बैंड पर थुआ की पहाड़ी से लैंड स्‍लाइड होने के कारण हाईवे पर भारी ...और पढ़ें

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर आया मलबा, दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार, नदी के रास्‍ते निकले लोग
अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर आया मलबा, दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार, नदी के रास्‍ते निकले लोग

रानीखेत, जेएनएन : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर डेंजर जोन भोर्या बैंड पर थुआ की पहाड़ी से लैंड स्‍लाइड होने के कारण हाईवे पर भारी मलबा आ गया। मलबा गिरने से हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। यातायात ठप होने के कारण लोग कोसी नदी के रास्ते आवागमन के लिए मजबूर हैं। हालांकि उनकी मदद के लिए एसडीआरएफ की टीम भी जुटी है। लोगों को बमुश्किल नदी के रोस्‍ते हाइवे तक पहुंचाया जा रहा है।

हाईवे पर डेंजर जोन भोर्या बैंड पर एकाएक थुवा की पहाड़ी से भूस्खलन होने से मलवा हाईवे पर आ गिरा। संयोगवश मलवे व पत्थर की चपेट में कोई वाहन नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। मलवा गिरने से हाईवे के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन जहां-तहां फंसे हुए हैं। यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। अभी एनएच के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे है। पहाड़ से तराई जाने वाले वाहनों को पुलिस ने भवाली से वाया रामगढ़ होते हुए डायवर्ट कर दिया है। वहीं पहाड़ से तराई जाने वाले वाहनों को वाया क्वारब होते हुए भवाली को भेजा जा रहा है।

टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर भी आया मलबा

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ में भी टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर घाट के पास चट्टान खिसकने के कारण रास्‍ता ब्‍लॉक हो गया है। मार्ग रात से ही बंद। ऐसे में लोगों को आवागमन में काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिम्‍मेदारों का कहना है कि दो बजे के आसपास रास्‍ते को खोल दिया जाएगा। पिथौरागढ़ से अधिकांश वाहन वाया थल बेरीनाग सेराघाट होते हुए निकाला जा रहा है। इस मार्ग से पिथौरागढ़ से हल्द्वानी तक की दूरी 45 किमी अधिक हो जाती है।

यह भी पढ़ें : कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी कैदियों की पेशी

यह भी पढ़ें : ज्योलीकोट अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंकर, हादसे में एक की मौत, तीन घायल 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।