विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

coronavirus : कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी कैदियों की पेशी

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 18 Mar 2020 09:10 AM (IST)

कोरोना वायरस से बचाव के लिए नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले की न्यायालयों ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए जेल से ही कैदियों की पेशी कराने के आदेश जारी किए हैं।

coronavirus : कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी कैदियों की पेशी
coronavirus : कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी कैदियों की पेशी

हल्द्वानी, जेएनएन : कोरोना वायरस से बचाव के लिए नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले की न्यायालयों ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए जेल से ही कैदियों की पेशी कराने के आदेश जारी किए हैं।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि उपकारागार व जिला जेल के दो से तीन सौ कैदी रोजाना पेशी के लिए न्यायालयों में जाते थे, मगर अब कोर्ट ले जाकर इनकी पेशी पर रोक लगा दी गई है। न्यायालयों के अगले आदेश तक जेल परिसर से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही इनकी पेशी होगी। मंगलवार से ही यह व्यवस्था लागू करा दी गई है। इसके अलावा जेल परिसर के सभी शौचालयों व बैरक में सेनिटाइजर व हैंडवॉश रखे गए हैं। कैदियों को रोजाना कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

शासन-प्रशासन बेखबर, जेल प्रशासन ने बीमारों की मुलाकात रोकी

हल्द्वानी : नैनीताल जिले के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि सर्दी, जुकाम व बुखार से पीडि़त लोगों की कैदियों से मुलाकात पर उनकी ओर से रोक लगा दी गई है। वहीं अन्य मुलाकातियों को जेल में प्रवेश कराते समय हाथों को सेनिटाइजर से साफ कराया जा रहा है। 

उपकारागर में 1400 कैदी, रोजाना आ रहे छह सौ मुलाकाती

उपकारागार में नौ पुरुष व एक महिला बैरक है। इनकी क्षमता 382 कैदियों की है, मगर वर्तमान में यहां 1400 कैदी रह रहे हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक, रोजाना करीब छह सौ लोग कैदियों से मुलाकात करने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के शिक्षक घर से करेंगे काम, मुख्यालय छोडऩे की अनुमति नहीं

यह भी पढ़ें : कोरोना की वजह से उत्‍तराखंड हाईकोर्ट परिसर के छह गेट पहली बार बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।