विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के शिक्षक घर से करेंगे काम, मुख्यालय छोडऩे की अनुमति नहीं

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 18 Mar 2020 08:53 AM (IST)

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के शिक्षक व अकादमी परामर्शदाता अब घर से ही शिक्षण व अन्य कार्य करेंगे। हालांकि इस अवधि में उन्हें मुख्यालय छोडऩे की अनुमति नहीं मिलेगी।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के शिक्षक घर से करेंगे काम, मुख्यालय छोडऩे की अनुमति नहीं
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के शिक्षक घर से करेंगे काम, मुख्यालय छोडऩे की अनुमति नहीं

हल्द्वानी, जेएनएन : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के शिक्षक व अकादमी परामर्शदाता अब घर से ही शिक्षण व अन्य कार्य करेंगे। हालांकि इस अवधि में उन्हें मुख्यालय छोडऩे की अनुमति नहीं मिलेगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ऐसा किया गया है।

कुलसचिव भरत सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के मद्देनजर केंद्र व राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के क्रम में विश्वविद्यालय के निदेशक, शिक्षक व अकादमिक परामर्शदाताओं को 31 मार्च तक घर से ही काम करने की अनुमति दी जा रही है। जिन शिक्षकों व अकादमी परामर्शदाताओं के पास घर में इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उन्हें विद्यालय आकर निदेशक के निर्देशानुसार काम करना होगा। प्रतिदिन अपने कार्यों की प्रगति आख्या निदेशक को प्रस्तुत भी करनी होगी। इस अवधि में किसी को भी मुख्यालय छोडऩे की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कुलसचिव ने बताया कि निदेशालय, विद्याशाखाओं के अन्य शिक्षणेतर कर्मी निदेशक के निर्देशानुसार अपने पटल पर कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। वेतन निदेशक के सत्यापन के बाद ही निकाला जा सकेगा। विवि में वर्कशॉप, सेमिनार, अध्ययन बोर्ड, संगोष्ठी भी 31 मार्च तक स्थगित रहेगी। आदेश बुधवार से विश्वविद्यालय में लागू होगा। कार्यालय अनुभाग पूर्व की तरह संचालित होंगे।

यूओयू में चला अभियान

कोरोना से बचाव को मंगलवार को यूओयू में विवि प्रशासन की ओर से सेनिटाइजेशन किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए सेनिटाइजर, हैंडवाश आदि भी उपलब्ध कराए गए।

यह भी पढ़ें : कोरोना के कारण ट्रैकिंग व्यवसाय को दो करोड़ से अधिक का नुकसान

यह भी पढ़ें : जिम कॉर्बेट समेत उत्तराखंड के सभी नेशनल पार्क और वन्यजीव विहार बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।