Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: कुमाऊं में भारी बारिश से पांच जिलों के स्कूलों की छुट्टी, कई रास्ते बंद; उफान पर शारदा

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 10:31 AM (IST)

    कुमाऊं में लगातार वर्षा जारी है जिसके कारण अल्मोड़ा को छोड़कर बाकी पांच जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लगभग 25 से ज़्यादा सड़कें बाधित हैं। चंपावत में मलबा आने से टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग बंद है। भारी वर्षा के कारण पिथौरागढ़ और बागेश्वर में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सुरक्षा को देखते हुए बनबसा में भारत-नेपाल के बीच वाहनों की आवाजाही भी बंद है।

    Hero Image
    School Closed: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग का किया गया है।

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कुमाऊं में रात से ही वर्षा का क्रम जारी है। अल्मोड़ा को छोड़ शेष पांचों जिलों में इंटर तक के स्कूल बंद हैं। करीब 25 से अधिक सड़कें बाधित हैं। चंपावत जिले के बाटनागाड़ में मलबा आने से टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग बंद है। पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में भारी वर्षा से शारदा का जलस्तर बढ़ा है। सुरक्षा को देखते हुए बनबसा में भारत-नेपाल के बीच चौपहिया वाहनों की आवाजाही दूसरे दिन भी बंद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंपावत में 24 घंटे में हल्की या मध्यम वर्षा

    मंगलवार सुबह शारदा का बहाव 1.14 लाख क्यूसेक रहा। एक लाख क्यूसेक से अधिक बहाव होने पर बैराज पर बने मोटर पुल को बंद कर दिया जाता है। कुछ जगह सुबह हल्की वर्षा के बाद अभी वर्षा थमी है। चंपावत जिले में बीते 24 घंटे में अनेक स्थानों पर हल्की व एक-दो स्थान पर मध्यम वर्षा हुई है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन स्कूल बंद हैं। बाटनागाड़ नामक स्थान पर मलबा आने से टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग बंद है।

    शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है

    पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में भारी वर्षा से शारदा का जलस्तर बढ़ा है। सुरक्षा को देखते हुए बनबसा में भारत-नेपाल के बीच चौपहिया वाहनों की आवाजाही दूसरे दिन भी बंद है। मंगलवार सुबह शारदा का बहाव 1.14 लाख क्यूसेक रहा। एक लाख क्यूसेक से अधिक बहाव होने पर बैराज पर बने मोटर पुल को बंद कर दिया जाता है। कुछ जगह सुबह हल्की वर्षा के बाद अभी वर्षा थमी है। 

    मौसम का ये है हाल

    नैनीताल में बादल छाए और जिले में 5 सड़कें बंद हैं। वहीं अल्मोड़ा में बादल छाए हुए हैं। तीन ग्रामीण सड़कें बंद हैं। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बागेश्वर में बादल छाए हुए हैं। कपकोट में रात में वर्षा होने से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा है। 8 सड़कों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। पिथौरागढ़ में बादल छाए हैं और देर रात्रि मौसम की चेतावनी को लेकर जिलाधिकारी ने आज अवकाश घोषित किया है। वहीं रुद्रपुर में बादल छाए हुए हैं।

    ये भी पढ़ेंः Weather Update: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश जनजीवन अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    ये भी पढ़ेंः UP Weather News: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, आगरा समेत 30 जिलों में घनघाेर बरसात की चेतावनी