विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

coronavirus: कोरोना संक्र‍मित मरीजों के लिए आरक्षित हुआ कुमाऊं का सबसे बड़ा अस्‍पताल

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 04 Apr 2020 07:29 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 10:04 PM (IST)

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद हल्‍द्वानी का डाॅ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय कोरोना वायरस संक्र‍मित मरीजों के उपचार के लिए अधिग्रहित कर लिया गया है।

coronavirus: कोरोना संक्र‍मित मरीजों के लिए आरक्षित हुआ कुमाऊं का सबसे बड़ा अस्‍पताल
coronavirus: कोरोना संक्र‍मित मरीजों के लिए आरक्षित हुआ कुमाऊं का सबसे बड़ा अस्‍पताल

हल्द्वानी, जेएनएन : उत्‍तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद स्‍वास्‍थ्‍य महकमा सकर्त हो गया है। हल्‍द्वानी के डाॅ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय को कोरोना वायरस संक्र‍मित मरीजों के उपचार के लिए अधिग्रहित कर लिया गया है। डीएम सविन बसंल ने अस्‍पताल में सभी जरूरी संसाधन उपलब्‍ध कराने के लिए कमेटी गठित कर दी है। शनिवार को नैनीताल जिले में पांच नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन्‍हें मिलाकर कुमाऊं में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या नौ पहुंच गई है। इसमें आठ नैनीताल और एक ऊधमसिंह नगर जिले का है।

बेस में सेवाएं देंगे एसटीएच के डॉक्‍टर

एसटीएच को कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने के बाद एसटीएच में कार्यरत डॉक्‍टर हल्‍द्वानी बेस अस्‍पताल में ड्यूटी देंगे। डीएम बसंल ने कहा कि बेस चिकित्सालय में अब डाॅ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय भी संचालित होगा। एसटीएच में केवल स्त्री एवं प्रसूति रोग व बाल रोग विभाग होगा संचालित होगा।

छह मार्च तक रिपोर्ट देगी समिति

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने कोरोना के खिलाफ मोर्चा लेने के लिए एसटीएच में उपकरण, डॉक्‍टर व स्‍टाफ जैसी सुविधाएं जुटाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए राजकीय मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य व बेस अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक की समिति गठित कर दी है। इसके साथ ही डीएम ने गठित समिति से अस्पताल के वार्ड, आइसीयू के साथ ही संक्रमित मरीजों को भर्ती किए जाने से संबंधित संसाधनों की उपलब्धता की रिपोर्ट भी मांगी है। समिति को चिकित्सालय में वेंटीलेटर, ओटी व अन्य उपकरण भी तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोरोना चिकित्सालय में आवश्कता के अनुसार पदों की संख्या देने के भी निर्देश दिए हैं। समिति पूरी कार्ययोजना तैयार करने के साथ छह मार्च तक डीएम को रिपोर्ट देगी।

यह भी पढ़ें : हल्‍द्वानी में सकर्तता बढ़ी, छह महिला, छह बच्चों समेत 22 लोग क्वारंटाइन

यह भी पढ़ें : ऊधमसिंह नगर जिले में क्वारंटाइन सेंटर से भागे तीन लोग, दो गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।