विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोग खुद आगे आकर जांच कराएं

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 03 Apr 2020 04:57 PM (IST)

शहर के तीन लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने अपील करते हुए कहा कि अगर कोई ...और पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोग खुद आगे आकर जांच कराएं
नेता प्रतिपक्ष ने कहा, कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोग खुद आगे आकर जांच कराएं

हल्द्वानी, जेएनएन : शहर के तीन लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति इन लोगों के संपर्क में आया है तो वो खुद आगे आकर अपनी जांच करवा लें। ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके। इंदिरा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अगर कोई वापस लौटा है तो उसकी जानकारी प्रसाशन से सांझा कर हमें अपनी जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

मीडिया में जारी प्रेसनोट में इंदिरा ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा शिकायत की गई थी कि उन्हें राशन सामग्री बांटने से रोका जा रहा है। डीएम से संपर्क करने पर पता चला कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला किया गया है। जो भी लोग अपने एरिया में गरीबों की मदद करना चाहते हैं उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी होगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोरोना से बचने को सभी लोग लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें। बता दें कि रुद्रपुर में पकडे गए जमात के 13 लोगों में से तीन लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 

यह भी पढें 

= पंत विवि में फंसी दक्षिण व पूवोत्‍तर की छात्राएं योग से रख रहीं खुद को फिट 

= बैंक्वेट हॉल से लेकर गाजे-बाजे की बुकिंग कैंसिल कराने लगे लोग 

= जमात से लौट रहे 13 लोगों को पकड़ने वाले 10 पुलिसकर्मी हुए क्वॉरेंटाइन 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।