विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

coronavirus : जमात से लौट रहे 13 लोगों को पकड़ने वाले 10 पुलिसकर्मी हुए क्वॉरेंटाइन

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 03 Apr 2020 09:36 AM (IST)

जमात से लौट रहे 13 लोगों में से तीन में कोरोना की पुष्टि होने के बाद पुलिस के 10 कोरोना वारियर्स को एहतियातन क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

coronavirus : जमात से लौट रहे 13 लोगों को पकड़ने वाले 10 पुलिसकर्मी हुए क्वॉरेंटाइन
coronavirus : जमात से लौट रहे 13 लोगों को पकड़ने वाले 10 पुलिसकर्मी हुए क्वॉरेंटाइन

रुद्रपुर, जेएनएन : जमात से लौट रहे 13 लोगों में से तीन में कोरोना की पुष्टि होने के बाद पुलिस के 10 कोरोना वारियर्स को एहतियातन क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। साथ ही जामतियों से हल्द्वानी को बचाने वाली पुलिस टीम को डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने 20 हजार के इनाम की घोषणा की है।

बुधवार को जमात से लौटे 13 लोग रेलवे ट्रैक के सहारे हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। रेलवे पुलिस की नजर पड़ने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।  मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, सीओ अमित कुमार और कोतवाल कैलाश भट्ट के नेतृव में 13 लोगों को पकड़ लिया था। बाद में पुलिस ने सभी का मेडिकल चेकअप करा कर बस से पंतनगर क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया था। पूछताछ में उन्होंने मुरादाबाद-रामपुर से हल्द्वानी जाने की बात कबूल की थी। इधर गुरुवार को पकड़े गए तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद हड़कम्प मच गया। पकड़े गए लोगों के संबंध में जहां एसओजी सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटाने में जुट गई है। वहीं जमातियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम के 10 जवानों को एहतियातन  क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। समय रहते कोरोना से संक्रमित जमातियों को रुद्रपुर में पकड़कर हल्द्वानी को बचाने वाली पुलिस टीम को डीजी लॉ एंड आर्डर ने 20 हजार के इनाम की घोषणा की है।

यह भी पढें 

= रुद्रपुर में पकड़े गए जमात से जुड़े तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि, उत्तराखंड में हड़कंप 

= बैंक्वेट हॉल से लेकर गाजे-बाजे की बुकिंग कैंसिल कराने लगे लोग 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।