Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    School Closed : नैनीताल-बागेश्वर जिले में भी स्कूलों में छुट्टी, बच्चे घर से निकले तब डीएम ने जारी किया आदेश

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
    Updated: Sat, 08 Oct 2022 07:44 AM (IST)

    Nainital School Closed कुमाऊं में गुरुवार से भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी पूरे दिन और पूरी रात बारिश हुई। इसे देखते हुए डीएम नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है।

    Hero Image
    अभिभावकों को इसकी सूचना देरी से मिल पाई

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। Nainital School Closed :मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए अब नैनीताल के साथ ही बागेश्वर जिले में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। पूरी रात हुई बारिश के बाद दोनों जिलों के डीएम ने यह निर्णय सुबह लिया। बागेश्वर में एक दिन पहले ही डीएम ने केवल कपकाेट और शामा में छुट्टी का आदेश जारी किया था। सुबह आदेश जारी हुअा तो बच्चे घर से निकल चुके थे। स्कूल पहुंचने पर उन्हें अवकाश का पता चला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार से ही हो रही बारिश

    कुमाऊं में गुरुवार से भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी पूरे दिन और पूरी रात बारिश हुई। इसे लेकर मौसम विभाग ने पहले रेड अलर्ट जारी किया था, मगर शनिवार को मौसम में सुधार की गुंजाइश दिखी तो इसे इसे ऑरेंज अलर्ट कर दिया गया। मगर बीती रात भर जोरदार बारिश होती रही। इसे देखते हुए डीएम नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया।

    सुबह-सुबह जारी किया गया आदेश

    छूट्टी का आदेश सुबह तब जारी हुआ है, जब बच्चे स्कूल पहुंच गए, या जाने की स्थिति में थे। एेसे में अभिभावकों को इसकी सूचना देरी से मिल पाई और कई बच्चे घरों से स्कूल जाने को निकल गए। मगर वे स्कूल पहुंचने वाले थे तभी रास्ते में उन्हें स्कूल में छुट्टी होेने का संदेश मिला, जिसके कारण वे फिर वापस लौट आए।

    आदेश में ये कहा डीएम ने

    छुट्टी का आदेश जारी करते हुए डीएम ने कहा है कि मौसम विभाग देहरादून की ओर से जारी जिले में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखमते हुए आठ अक्टूबर को दिन शनिवार को कक्षा एक से 12 तक के जिले के सभी शासकीय, अर्धशासकीय व निजी विद्यालय बंद रहेंगे। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी इस दौरान बंद रखा जाएगा। हालांकि इस दौरान सभी शिक्षकों को विद्यालय अपने निर्धारित समय के अनुसार ही पहुंचना होगा।

    पिथौरागढ़ व चंपाव में कल ही आदेश हुआ था जारी

    नैनीताल और बागेश्वर के डीएम ने जहां आज सुबह आदेश जारी किया है, वहीं, पिथौरागढ व चंपावत के जिलाधिकारियों ने एक दिन पहले शुक्रवार की शाम ही कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी कर दिया था। वहीं शुक्रवार शाम को बागेश्वर में केवल कपकोट और शामा क्षेत्र में ही स्कूल बंद रखने के आदेश हुए थे। मगर शनिवार की सुबह जिले में शेष जगहों पर भी स्कूल बंद रखने के आदेश कर दिए गए।

    ये कहा बागेश्वर की डीएम ने

    दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के बाद बागेश्वर की डीएम रीना जोशी ने सुबह एडवायजरी जारी की। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने आरेंज अर्लट जारी किया है। वर्षा लागतार हो रही है। इस कारण पूरे जिले के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। 8 और 9 अक्टूबर को भी वर्षा की चेतावनी है। शनिवार को जनपद में शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालय व आगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय, संस्थान के विरूद्ध कार्रवाई होगी। इधर, सुदूर स्कूलों तक सूचना देर से पहुंची, जिससे बच्चे आधे रास्ते से घरों को वापस हुए।

    ये भी पढ़ें :

    कुमाऊं में आज भी वर्षा की संभावना, अगले 36 घंटे रहेंगे भारी, कल फिर ऐसा रहेगा मौसम का हाल

    Video & Pics: पिथौरागढ़ के गुंजी में मौसम का पहला हिमपात, कुटी-आदि कैलास क्षेत्र में भी बिछी बर्फ की सफेद चादर