विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बौर जलाशय में लगाए जाएंगे तैरते सोलर पैनल, बनेगी 50 किलोवाट बिजली

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 08 Jun 2020 08:04 AM (IST)

गूलरभोज के बौर जलाशय में तैरते सोलर पैनल लगाने की याेजना है इससे बिजली बनेगी। साथ ही इसे लगाने के लिए कोई अतिरिक्‍त भूमि क्रय नहीं करनी होगी।

बौर जलाशय में लगाए जाएंगे तैरते सोलर पैनल, बनेगी 50 किलोवाट बिजली
बौर जलाशय में लगाए जाएंगे तैरते सोलर पैनल, बनेगी 50 किलोवाट बिजली

जेएनएन, ऊधमसिंह नगर (रुद्रपुर) : जिले में तैरते हुए सोलर पैनल से वैकल्पिक ऊर्जा तैयार की जाएगी। इसके लिए जिले के बौर जलाशय का चयन किया गया है। केंद्र सरकार की इस योजना में सिंचाई विभाग की सहायता ली जा रही है। प्रयोग सफल रहा तो हरिपुरा जलाशय व तुमडिय़ा डैम में भी इसे शुरू किया जा सकता है। इस काम में अलग से भूमि खरीदने का झंझट नहीं रहता है।

जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर स्थित गूलरभोज में बौर जलाशय को पर्यटन केंद्र का दर्जा दिया गया है। इसके सुंदरीकरण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। बौर जलाशय में तैरते हुए सोलर पैनल लगाकर पर्यटन सुविधाओं को मेनटेन किया जा सकता है। फिलहाल इसके लिए भारत सरकार की टीम ने सर्वे कर लिया है। कोरोना महामारी के चलते योजना का कार्य प्रभावित हुआ है। फिर भी इसे शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सिंसचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दीक्षांत ने बताया कि इस योजना से सौर ऊर्जा तैयार करने के साथ पानी के वाष्पीकरण को रोका जा सकता है। ऐसे में जल संरक्षण का कार्य भी किया जा सकेगा। बौर जलाशय में लगाए जा रहे सोलर पैनल के जरिए करीब 50 किलोवाट विद्युत तैयार होगी। शुरुआती प्रयोग सफल होने के बाद क्षमता बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल विभिन्न कार्यों के लिए बौर जलाशय में दी गई विद्युत ऊर्जा निश्शुल्क नहीं होगी। इसके लिए क्या रेट लिया जाएगा, यह अभी तय नहीं हैै।

आएगा 40 लाख तक का खर्च

बौर जलाशय में लगाई जा रही इस परियोजना में करीब 40 लाख रुपये तक का खर्च आने का अनुमान है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शीघ्र ही इसके लिए बजट जारी हो सकता है। माना जा रहा है कि पानी में तैरने वाले सोलर पैनल ज्यादा टिकाऊ और मजबूत होंगे। अधिशासी अभियंता दीक्षांत का कहना है कि बौर जलाशय में सोलर पैनल पानी में तैरते रहेंगे। इस योजना में सर्वे का कार्य किया गया है। यह बहुत ही अच्छी योजना साबित होगी।

2021 तक मुनस्यारी भी जुड़ेगा चीन सीमा से, सड़क निर्माण के लिए विमान से पहुंचाई गई हैवी मशीनरी

वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, तैयारियों में जुटे प्रदेश अध्यक्ष

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।