विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2021 तक मुनस्यारी भी जुड़ेगा चीन सीमा से, सड़क निर्माण के लिए विमान से पहुंचाई गई हैवी मशीनरी

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 07 Jun 2020 08:53 PM (IST)

वर्ष 2021 तक मुनस्यारी क्षेत्र से भी चीन सीमा तक सड़क पहुंचाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार ...और पढ़ें

2021 तक मुनस्यारी भी जुड़ेगा चीन सीमा से, सड़क निर्माण के लिए विमान से पहुंचाई गई हैवी मशीनरी
2021 तक मुनस्यारी भी जुड़ेगा चीन सीमा से, सड़क निर्माण के लिए विमान से पहुंचाई गई हैवी मशीनरी

मुनस्यारी, देवेंद्र सिंह देवा : वर्ष 2021 तक मुनस्यारी क्षेत्र से भी चीन सीमा तक सड़क पहुंचाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को सड़क कटिंग के लिए वायुसेना के मालवाहक विमानों से हैवी मशीनें उतारी गईं। इन मशीनों से सीमा क्षेत्र में कठोर चट्टानों की कटिंग की जाएगी।

लद्दाख में चीनी सैनिकों की घुसपैठ से पैदा हुए तनाव के बीच भारत ने अब सीमा क्षेत्र में अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। उत्तराखंड से लगने वाली चीन सीमा तक धारचूला तहसील से गर्बाधार-लिपुलेख सड़क बीते माह तैयार हो चुकी है।

मुनस्यारी तहसील से भी चीन सीमा तक सड़क पहुंचाने के लिए भारत ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धापा से मिलम सड़क को वर्ष 2021 तक पूरा करने के लक्ष्य को देखते हुए रविवार से वायु सेना के माल वाहक विमानों से जेसीबी, पोकलैंड, कटर जैसी तमाम मशीनें उच्च हिमालय में पहुंचानी शुरू कर दी है।

रविवार को मुनस्यारी से विमान से मशीनेें 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित मिलम में उतारी गई। जहां इन मशीनों को जोडऩे के बाद सड़क कटिंग का काम शुरू किया जाएगा। सीमा सड़क संगठन को लास्पा से लीलम तक कठोर चट्टानों को काटना है। 80 किमी. लंबी इस सड़क में 60 किमी. सड़क कटिंग का काम पूरा कर लिया गया है।

एके शुक्ला, एसडीएम, मुनस्यारी का कहना है कि मुनस्यारी क्षेत्र के अंतर्गत चीन सीमा तक सड़क बनाए जाने का कार्य चल रहा है। कठोर चट्टानों को काटने के लिए मशीनें पहुंच गई हैं। जिन्हें मालवाहक विमानों से उच्च हिमालय में पहुंचाया जा रहा है। 2021 तक इस सड़क को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कर्नल (सेवानिवृत्त) एमएस वल्दिया ने बताया कि चीन को जवाब देने के लिए भारत को सीमा क्षेत्र में अपनी तैयारियों को मजबूत रखना होगा। उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे तक सड़क बनाकर भारत ने अपनी स्थित मजबूत कर ली है। मुनस्यारी क्षेत्र में सड़क निर्माण हो जाने से स्थिति और मजबूत हो जाएगी।

वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, तैयारियों में जुटे प्रदेश अध्यक्ष 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।