Move to Jagran APP

वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, तैयारियों में जुटे प्रदेश अध्यक्ष

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर प्रदेश में वर्चुअल रैली का आयेाजन किया जाएगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 06:59 PM (IST)
वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, तैयारियों में जुटे प्रदेश अध्यक्ष
वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, तैयारियों में जुटे प्रदेश अध्यक्ष

हल्द्वानी, जेएनएन : मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर प्रदेश में वर्चुअल रैली का आयेाजन किया जाएगा। नौ जून को आयोजित रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी प्रदेश के लोगों को संबोधित करेंगी। इसकी तैयारियों के लिए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत जुट गए हैं।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष तैयारियों के लिए रविवार को कालाढूंगी विधानसभा में घूमे। उन्होंने कालाढूंगी व कोटाबाग मंडल में शक्ति केंद्रों संयोजकों व बूथ अध्यक्षों के साथ बैठ की। क्षेत्र में लोगों को प्रपत्र भी बांटे। इस दौरान भगत ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का पहला वर्ष शानदार उपलब्धियों भरा रहा।

उन्होंने एक वर्ष ऐसे काम किया, जो पिछले 70 वर्षों से लंबित थे। इसमें तीन मुख्य काम तीन तलाक, धारा 370 व अनुच्छेद 35, नागरिकता संशोधन अधिनियम मुख्य है। इसके अलावा राम मंदिर को लेकर भी काम किया। भगत ने नौ जून को कार्यकर्ताओं से वर्चुअल रैली में होने वाले संवाद में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया।

भाजपा जिला मंत्री व मंडल प्रभारी प्रताप बोरा ने भी एक माह के संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। सोशल मीडिया प्रभारी रवि कुरिया ने कोरोना महामारी के दौरान जन-संवाद के लिए सोशल मीडिया के महत्व को बताया।

इस दौरान कालाढूंगी मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी, कोटाबाग मंडल अध्यक्ष जोगा सिंह मेहरा, विनोद बुडलाकोटी, भगवत कुमटिया, सुच्चा सिंह, भगवान तिवारी, घनानंद सट्टा, छत्र सिंह कन्याल, गोपाल बुडलाकोटी, धर्मादत्त रखोलिया, अनिल कंबोज, दीपा ढोंडियाल, दीवान सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।

कैंचीधाम आश्रम में इस बार नहीं आयोजित होगा महोत्सव, घर पर करें नीब करोरी बाबा का स्मरण 

कालाढूंगी में कपड़े धुल रही किशोरी को जंगल में घसीट ले गया तेंदुआ, सर्च ऑपरेशन में मृत मिली 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.