विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवि की परीक्षा और परिणाम की समीक्षा होगी, कुलपति और कुलसचिव बैठक के लिए दून रवाना

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 10 Jun 2019 09:33 AM (IST)

कुमाऊं विवि में परीक्षा और परिणाम में छात्रों की दुश्वारियां अब शासन के संज्ञान में पहुंच गई हैं। सोमवार को ...और पढ़ें

विवि की परीक्षा और परिणाम की समीक्षा होगी, कुलपति और कुलसचिव बैठक के लिए दून रवाना
विवि की परीक्षा और परिणाम की समीक्षा होगी, कुलपति और कुलसचिव बैठक के लिए दून रवाना

नैनीताल, जेएनएन : कुमाऊं विवि में परीक्षा और परिणाम में छात्रों की दुश्वारियां अब शासन के संज्ञान में पहुंच गई हैं। सोमवार को उत्तराखंड उच्च शिक्षा परिषद की बैठक में इस ज्वलंत मामले की समीक्षा होगी। बैठक में हिस्सा लेने के लिए कुलपति प्रो. केएस राणा, कुलसचिव डॉ. महेश कुमार व परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत देहरादून गए हैं। इधर, हल्द्वानी एमबी व पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज की लोकसभा चुनाव के दौरान भवन अधिग्रहण होने से लंबित परीक्षा के अलावा प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने गए छात्रों की छूटी परीक्षा का कार्यक्रम अगले सप्ताह मंगलवार या बुधवार को जारी होगा। विवि की ओर से इसकी तैयारी की गई है।

कुमाऊं विवि में ऑनलाइन सिस्टम डवलेप करने के बाद भी परीक्षा व रिजल्ट में गड़बडिय़ां दूर नहीं हो रही हैं। दूरस्थ क्षेत्र के कॉलेजों के छात्रों को अंकतालिका में जरा सी त्रुटियों को दूर करने के लिए नैनीताल आना पड़ता है, लेकिन परीक्षा विभाग में उन्हें निराशा हाथ लगती है। पिछले दिनों निजी कॉलेजों के दबाव में विवि द्वारा प्रोफेशनल कोर्स के फेल छात्रों को पास करने के लिए बीच सत्र में ऑडिनेंस बदल दिया गया। इस मामले की कुलपति द्वारा जांच कराई गई तो इसके लिए पूर्व कुलपति के निर्देशानुसार की गई कार्रवाई बता पल्ला झाड़ लिया गया। अब सोमवार को देहरादून में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत की समीक्षा बैठक होगी, जिसमें परीक्षा, परिणाम के साथ रूसा के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें : पर्यटकों की भीड़ उमड़ने के कारण रोडवेज बसों से भेजा रहा नैनीताल, जानिए

यह भी पढ़ें : 35 किलो गांजे के साथ नशे के दो सौदागर पकड़े, लंबे समय से कर रहे थे तस्‍करी का कारोबार

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।