विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

35 किलो गांजे के साथ नशे के दो सौदागर पकड़े, लंबे समय से कर रहे थे तस्‍करी का कारोबार

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 08 Jun 2019 08:00 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 09:37 AM (IST)

क्षेत्र में नशा सप्लाई करने वाले एक तस्कर व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित पहाड़ से गांजा लाकर रामनगर में लोगों को बेचता था।

35 किलो गांजे के साथ नशे के दो सौदागर पकड़े, लंबे समय से कर रहे थे तस्‍करी का कारोबार
35 किलो गांजे के साथ नशे के दो सौदागर पकड़े, लंबे समय से कर रहे थे तस्‍करी का कारोबार

रामनगर, जेएनएन : नशा सप्लाई करने वाले एक तस्कर और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित पहाड़ से गांजा लाकर रामनगर में लोगों को बेचता था। उसके पास से 35 किलो गांजा व 82 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

पुलिस को मुखबिर ने सूचना मिली थी कि एक युवक पर्वतीय क्षेत्र से काफी मात्रा में गांजा रामनगर ला रहा है। इस पर पुलिस ने लोनिवि के समीप हाईवे पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान गिरिजा मंदिर की ओर से कार आती दिखी। पुलिस को देखकर वाहन सवार बैक होकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। वाहन में दो लोग सवार थे। चेकिंग करने पर कार में गांजा भरा हुआ था, जिसका वजन 35.86 किलो था। आरोपितों के पास से रास्ते में गांजा बेचने से प्राप्त 82 हजार रुपये की नकदी भी पुलिस को बरामद हुई। आरोपितों ने अपना नाम मोहल्ला बंबाघेर नई बस्ती गुलरघट्टी निवासी शानू खान पुत्र रईस अहमद व मोहल्ला बिलारी मस्जिद के पास गुलरघट्टी निवासी जुनैद पुत्र अब्दुल करीम बताया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

एक आरोपित पर पहले से ही दर्ज हैं पांच मुकदमे

आरोपित शानू के खिलाफ पांच मुकदमे कोतवाली में दर्ज है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ सट्टा चलाने, मारपीट, धमकाने, अवैध हथियार रखने, एक राय होकर मारपीट करने, हत्या का प्रयास व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। 

सवाल : दो पुलिस चौकी के बैरियर को कैसे किया क्रॉस

रामनगर : भले ही रामनगर पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है, लेकिन गांजा ला रही कार आराम से अल्मोड़ा व नैनीताल पुलिस चौकी से पार हो गई। बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अल्मोड़ा-मोहान पुलिस चौकी में बैरियर होने के बाद भी गांजा नैनीताल की गिरिजा पुलिस चौकी तक कैसे पहुंचा। गिरिजा पुलिस चौकी के बैरियर से भी गांजा ला रही कार आसानी से रामनगर पहुंच गई। ऐसे में इन पुलिस चौकी की चेकिंग व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।