विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: सुशीला तिवारी अस्‍पताल से भागा क्‍वारंटाइन किया युवक, 12 घंटे बाद पकड़ा Nainital News

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 18 Apr 2020 01:35 PM (IST)

कोरोना के मरीजों के लिए आरक्षित डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक युवक शनिवार को अचानक गायब हो गया।

Coronavirus: सुशीला तिवारी अस्‍पताल से भागा क्‍वारंटाइन किया युवक, 12 घंटे बाद पकड़ा Nainital News
Coronavirus: सुशीला तिवारी अस्‍पताल से भागा क्‍वारंटाइन किया युवक, 12 घंटे बाद पकड़ा Nainital News

हल्द्वानी, जेएनएन : कोरोना के मरीजों के लिए आरक्षित डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक युवक शुक्रवार रात अचानक गायब हो गया। जिससे अस्पताल प्रशासन के होश उड़ गए। युवक को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया था। रिपोर्ट नेगेटिव होने की वजह से उसे आज डिस्चार्ज किया जाना था, लेकिन उससे पहले वह गायब हो गया। वह भर्ती वार्ड की खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गया। हालांकि करीब 12 घंटे बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

मां की तबियत खराब होने की बात कर रहा था युवक

मेडिकल पुलिस चौकी के अनुसार शनिवार सुबह एसटीएच प्रसाशन ने सूचना दी थी। जिसके मुताबिक मूल रूप से सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा निवासी आन सिंह को स्टेडियम स्थित राहत केंद्र से एसटीएच शिफ्ट किया गया था। उसके बाद से वह लगातार गांव में मां की तबियत खराब होने की बात कहकर घर जाने की अनुमति मांग रहा था। मगर क्वारंटाइन पीरियड पूरा नहीं होने की वजह से उसे अनुमति नहीं मिली। अस्पताल में उसे जनरल वार्ड में भर्ती गया था। सुबह स्टाफ ने चेक किया तो वह बेड पर नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक वह शुक्रवार रात मौका लगने पर अस्‍पताल से भाग गया। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

पैदल निकला घर को 25 किमी दूर पकड़ा

अस्‍पताल की ग्रिल तोड़कर भागे युवक को शनिवार दोपहर एक बजे पुलिस ने पकड़ लिया। युवक 25 किमी पैदल चलकर भीमताल पहुंच गया था। उसे कोतवाली ले जाया गया है। कोतवाल संजय कुमार युवक से पूछता्छ करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि वाहनों का आवागमन बंद होने व जगह-जगह पुलिस की तैनाती के कारण युवक कही जाने का साहस नहीं जुटा पाया। बहरहाल, पूछताछ में सामने आने वाले तथ्‍यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें : विश्‍व धरोहर दिवस : सामूहिक परिवार की धरोहर संजोए बेलवाल परिवार, साथ रहती हैं चार पीढि़यां

यह भी पढ़ें : कुमाऊं में हजारों निष्क्रिय जनधन खाते बने उपभोक्ताओं के लिए परेशानी, ऐसे कराएं चालू