विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुमाऊं में हजारों निष्क्रिय जनधन खाते बने उपभोक्ताओं के लिए परेशानी, ऐसे कराएं चालू

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 17 Apr 2020 10:02 AM (IST)

सरकार की ओर से जन-धन खातों में भेजी गई सहायता राशि से लाखों जरूरतमंदों के खाते जहां लक्ष्मी से जगमगा उठे हैं।

कुमाऊं में हजारों निष्क्रिय जनधन खाते बने उपभोक्ताओं के लिए परेशानी, ऐसे कराएं चालू
कुमाऊं में हजारों निष्क्रिय जनधन खाते बने उपभोक्ताओं के लिए परेशानी, ऐसे कराएं चालू

हल्द्वानी, जेएनएन : सरकार की ओर से जन-धन खातों में भेजी गई सहायता राशि से लाखों जरूरतमंदों के खाते जहां लक्ष्मी से जगमगा उठे हैं। लेकिन कुमाऊं में करीब 65 हजार खाते लंबे समय से निष्क्रिय होने के कारण खातों में पैसे होने के बावजूद उपभोक्ता सहायता राशि हासिल नहीं कर पा रहे हैं। सही जानकारी न होने की वजह से ऐसे तमाम लोग बैंकों से निराश ही लौट रहे हैं। हालांकि आपदा की स्थिति को देखते हुए बैंकों ने आमजनों तक इस राशि को पहुंचाने के लिए तमाम तमाम प्रयास किए हैं।

एसबीआई

इस बैंक के कुमाऊं रीजन में कुल जन-धन महिलाओं के 1 लाख 40 हजार खाते हैं। इनमें से करीब दस हजार ऐसे खाते हैं जो लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हैं। इन खातों के खुलने के बाद से अब तक इनमें किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं किया गया है।

पीएनबी

इस बैंक के कुमाऊं रीजन में कुल जन-धन महिलाओं के 33 हजार 654 खाते हैं। इनमें से दस हजार खाते लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हैं। इन खातों में अबतक इनमें किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं किया गया है।

बीओबी

इस बैंक के कुमाऊं रीजन में कुल जन-धन महिलाओं के एक लाख 70 हजार 256 खाते है। इनमें से करीब 43 हजार 6 सौ 30 ऐसे खाते है जो निष्क्रिय पड़े हैं। इन खातों में किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं किया गया है।

ऐसे चालू कराएं खाता

ऐसे ग्राहक जिनके खाते निष्क्रिय हो गए हैं या फिर जिनके खातों के दस्तावेज खो गए हैं उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक उपभोक्ता मात्र अपना आधार कार्ड लेकर अपने बैंक में जाए वहां संबंधित अधिकारी उनके आधार से उनकी खाते की पहचान कर उन्हें राशि प्रदान कर देंगे।

बैंक अफसर बोले

एसबीआई के डिप्टी जनरल मैनेजर कुमाऊं राजीव रंजन प्रसाद, बीओबी के रीजनल बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर अभिनव श्रीवास्तव व पीएनबी मुख्य शाखा प्रबंधक पराग जैन ने कहा कि जिन ग्राहकों के खाते निष्क्रिय हो गए हैं वह खाते के दस्तावेजों के साथ सीधे बैंक आकर संबंधित अधिकारी से मिलें। और जिनके पास दस्तावेज नहीं हैं वो अपना आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र लेकर अपने बैंक से संपर्क कर सकते हैं। कागजों की जांच कर सभी चीजें सही होने पर तत्काल ग्राहक के खाते को सक्रिय कर उन्हें उनके खातों में आए रुपए मिल जाएंगे।

यह भी पढें

अमानवीय : राशन देने के बाद पहचान के लिए तख्ती देकर खींची जा रही है गरीबों की फोटो 

शिक्षामंत्री ने निजी सुरक्षा कर्मियों को लेने के लिए डीजीपी से की बात, जानिए क्या है मामला

तीन बच्चों के पिता ने गोली मारकर आत्महत्या की, पत्नी गई थी गेहूं काटने

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, कर्फ्यू ग्रस्त इलाके बनभूलपुरा में जरूरी सामानों की आपूर्ति न हो प्रभावित

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।