विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नैनीताल जिले को एक अरब 13 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 27 Feb 2020 09:20 AM (IST)

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार 27 फरवरी को जिले को एक अरब रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात देंगे। ...और पढ़ें

नैनीताल जिले को एक अरब 13 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
नैनीताल जिले को एक अरब 13 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

हल्द्वानी, जेएनएन : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार 27 फरवरी को जिले को एक अरब रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात देंगे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। सहायक निदेशक सूचना योगेश मिश्रा ने बताया कि सीएम दोपहर 12 बजे मधुवन बैंक्वेट हॉल पहुंचेंगे। करीब दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान वह जहां एक अरब 13 करोड़ 42 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे, वहीं सभा को भी संबोधित करेंगे।

इन प्रमुख योजनाओं का होना है लोकार्पण

2362.87 लाख रुपये से रामनगर के कोसी फीडर के पुनरोद्धार की योजना, 248.10 लाख रुपये से राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में ट्रामा केयर सेंटर समेत 4852.68 लाख रुपये की तमाम सड़कों व पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

इन योजनाओं का होगा शिलान्यास

1870.96 लाख रुपये से हल्द्वानी तल्ली पेयजल योजना, 334.11 लाख रुपये की हल्द्वानी की ईसाई नगर पेयजल योजना, 377.36 लाख रुपये से हल्द्वानी के जयदेवपुर छड़ायल पेयजल योजना, सड़क, पेयजल योजना, पुस्तकालय, कक्षा-कक्षा का निर्माण समेत कुल 6489.43 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

49 लोगों को आवंटित किया जाएगा भूमि पट्टा

सहायक निदेशक सूचना योगेश मिश्रा के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 662 लाभार्थियों के सापेक्ष 613 लाभार्थियों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत 49 आवासों के संबंध में विकासखंड कोटाबाग में इन लाभार्थियों को सीएम की ओर से आवास पट्टा उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, लालटेन लेकर ढूंढा भाजपा का विकास

यह भी पढ़ें : गुटबाजी दरकिनार कर साथ आए कांग्रेसी, हरदा बोले-आपकी लालटेन के लिए तेल लेकर खड़ा रहूंगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।