विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम ने दिया सर्किल रेट पर पुनर्विचार का आश्वासन, 40 दिन से चल रहा धरना खत्म

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 10 Mar 2020 08:59 AM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की पहल पर बढ़े सर्किल रेट को लेकर क्षेत्रीय संघर्ष समिति का 40 दिन से चल रहा धरना सोमवार को खत्म हो गया।

सीएम ने दिया सर्किल रेट पर पुनर्विचार का आश्वासन, 40 दिन से चल रहा धरना खत्म
सीएम ने दिया सर्किल रेट पर पुनर्विचार का आश्वासन, 40 दिन से चल रहा धरना खत्म

हल्द्वानी, जेएनएन : बढ़े हुए सर्किल रेट को लेकर क्षेत्रीय संघर्ष समिति का 40 दिन से चल रहा धरना सोमवार को खत्म हो गया। दोपहर में बुद्ध पार्क स्थित धरनास्थल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पहुंचे और उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर वार्ता कराई। सीएम ने प्रदर्शनकारियों को वार्ता के लिए 15 मार्च को देहरादून बुलाया है। साथ ही सर्किल रेट के मामले में पुनर्विचार किए जाने का आश्वासन भी दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने धरनास्थल से सीएम को फोन कर यह भी कहा कि राज्य के अन्य जिलों में 15 से 20 फीसद ही सर्किल रेट में वृद्धि हुई है। नैनीताल जिले में 300 से 600 रुपये तक की वृद्धि हुई है। उन्होंने अमलतास क्षेत्र का भी उदाहरण किया। इसके बाद सीएम ने फोन से भी लोगों को होली की बधाई दी और कहा कि सरकार इस मामले में पुनर्विचार करेगी। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समिति संयोजक ललित जोशी व उमेश नैनवाल आदि को जूस पिलाकर धरना स्थगित करवाया। इसमें महापौर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, एडीएम एसआर जंगपांगी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह भी पहुंचे थे।

समिति संयोजक ललित जोशी ने कहा कि भगत वरिष्ठ नेता हैं और उम्मीद करते हैं कि सरकार अपने वादे को पूरा करेगी। उन्होंने सदन में उप नेता करन मेहरा, हरीश धामी का भी सदन में मसला उठाने पर धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि धरने को समाप्त नहीं, बल्कि स्थगित किया गया है। धरना स्थल पर समिति के सहसंयोजक उमेश नैनवाल, सपा महासचिव शोएब अहमद, खजान पांडे, बलवंत नेगी, सरबजीत सिंह, प्रमोद तोलिया, लीला कांडपाल, सूरज गौनिया, शैलेंद्र सिंह दानू, राहुल सोनकर, प्रमोद कोटलिया, दिनेश नैनवाल, कुलदीप कुल्याल, मनोज, नवीन शर्मा, सुरेश शर्मा, कुणाल अरोरा, संदीप बिनवाल, कैलाश साह, नितिन भट्ट, कमल जोशी, बाशित खान, योगेश जोशी, विजय गुप्ता आदि शामिल रहे।

सरकार निभाए अपना वादा : सुमित

मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा कि विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश समेत विपक्षी विधायकों ने सदन में इस मुद्दे को उठाया। इसके बाद सरकार जागी। कुछ लोग पहले भी प्रदेश अध्यक्ष व सीएम से मिले थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब देखना है कि सरकार अपना वादा कब पूरा करती है।

यह भी पढ़ें : बस्ता घर छोड़कर रोज विधायक सौरभ बहुगुणा के घर जाते हैं बाल 'सत्याग्रही' 

यह भी पढ़ें : उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम मेले का शुभारंभ 11 मार्च को 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।